यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी की तारीफ करते हुए इमोशनल हुए Bobby Deol, बोले- 'कोई और होता तो अब तक छोड़कर चला गया होता'
बॉबी देओल (Bobby Deol) के फिल्म एनिमल के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया। लॉर्ड बॉबी को स्क्रीन पर देखकर दर्शकों ने सीटियां भी मारीं। लेकिन इससे पहल ...और पढ़ें

HighLights
- दो बेटों के पिता हैं बॉबी देओल
- कैफे में हुई थी तानिया से मुलाकात
- एनिमल में उनके किरदार की हुई तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉबी देओल अपने किलर लुक्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म एनिमल में उनके किरदार ने एक फिर से लोगों को उनसे प्यार करने के लिए मजबूर कर दिया। कई सालों के ब्रेक के बाद अब एक्टर का करियर फिर पटरी पर लौट चुका है।
एनिमल में इतने टफ लुक में दिखने वाले बॉबी देओल अंदर से काफी सॉफ्ट हार्टेड हैं। हाल ही में 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे'को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि वो रियल लाइफ में कितने नरम दिल इंसान हैं। इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी तानिया आहूजा और उनके साथ के सफर के बारे में बात की। ये दिखाता है कि कैसे एक सख्त आदमी भी पूरी तरह से प्यार में पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: एक टाइम पर शराब के नशे में डूबे रहते थे Bobby Deol, बोले- 'कोई आपको हाथ पकड़कर नहीं निकाल सकता'
बॉबी देओल ने की पत्नी की तारीफ
अपनी पत्नी तानिया के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा,"वह मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज है जो मेरे साथ हुई है।" अपने रिश्ते पर बात करते हुए बॉबी थोड़े से भावुक भी हुए। एक्टर ने कहा,'ये बताते हुए भी मैं इमोशनल हो रहा हूं क्योंकि मैं अपने रिलेशनशिप को भी इसी तरह लेता हूं। मेरे लिए एक्टिंग की जर्नी काफी टफ रही। मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे। अगर कोई और मेरी जगह होता तो शायद वो हार मान चुका होता। लेकिन तानिया मेरे साथ खड़ी रही। अगर उसकी जगह कोई और लड़की होती तो अबतक मुझे छोड़कर जा चुकी होती।'
एक्टर ने खुद को बताया बच्चा
बॉबी आगे कहा, 'उन्होंने हमेशा मुझमें भरोसा दिखाया है। वो हम तीनों की देखभाल करती है। इस दौरान एक्टर अपने दोनों बेटे आर्यामान और धरम की बात कर रहे थे और तीसरा वो खुद को बता रहे थे। उन्होंने कहा कि वो सबसे छोटे बच्चे की तरह बिहेव करते हैं और तानिया भी उन्हें इसी तरह से ट्रीट करती हैं।'
खबरें और भी
बॉबी और तानिया की शादी साल 1996 में हुई थी। उन्होंने तानिया को पहली बार एक कैफे में देखा था। एक्टर इस समय अपने तेलुगु और तमिल डेब्यू प्रोजेक्ट्स, कांगुवा, हरि हर वीरा मल्लू आदि की तैयारी में व्यस्त हैं।