Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सोचा सनी को खो दिया', Animal का ये सीन शूट करते वक्त इमोशन्स से भर गए थे बॉबी देओल, आने लगा थे ऐसे ख्याल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 02:52 PM (IST)

    Bobby Deol बॉबी देओल को साल 2023 ने जाते-जाते बहुत अच्छी सौगात दी है। एनिमल मूवी में उनके छोटे से रोल ने ऑडियंस के मन में बहुत बड़ा इम्पैक्ट डाला है। ...और पढ़ें

    File Photo of Bobby Deol and Sunny Deol
    File Photo of Bobby Deol and Sunny Deol

    HighLights

    1. एनिमल मूवी से चर्चा में आए बॉबी देओल के सीन
    2. रोने वाले एक्सप्रेशन की हुई तारीफ
    3. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही फिल्म एनिमल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एनिमल' मूवी में गूंगे विलेन का रोल कर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने तहलका मचा दिया है। बिना एक शब्द बोले भी बॉबी सिर्फ अपने एक्सप्रेशन्स से बहुत कुछ बोल गए। मूवी सक्सेसफुल होने के साथ ही उनके करियर को भी बूस्ट मिला है। 'एनिमल' में तमाम किरदारों की तारीफ के बीच बॉबी देओल की भी तारीफ हो रही है। फिल्म से उनका एंट्री सीन काफी पसंद किया गया है।

    चर्चा में आए बॉबी के एक्सप्रेशन्स

    'एनिमल' मूवी में बॉबी देओल के एंट्री सीन में कई लेयर्स हैं। एक पल में जश्न का माहौल होता है, तो दूसरे में भाई की मौत की खबर वाला सीन है, जिसमें बॉबी के इमोशनल एक्सप्रेशन्स ने दिल जीत लिया है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, बॉबी ने बताया कि इस सीन में दिए जाने वाले एक्सप्रेशन्स पहले से तय नहीं थे और सब कुछ ऑन द स्पॉट हुआ।

    सनी देओल को किया था इमैजिन

    बॉबी ने कहा कि 'अबरार' को जब उसके भाई की मौत का पता लगता है, तो उसके आंसू नहीं रुकते। इस सीन को फिल्माने के दौरान उन्होंने एक पल के लिए अपने भाई सनी देओल (Sunny Deol) को खोने की कल्पना कर ली थी। 

    उन्होंने कहा, ''जब मैं वो सीन कर रहा था, तो यह एक भाई के बारे में था, जिसने अपने भाई को खो दिया है। एक एक्टर के रूप में, हम उस भावना को लाने के लिए अपने जीवन में घटनाओं का इस्तेमाल करते हैं। मेरा भाई मेरी दुनिया है। जब मैं वह सीन कर रहा था, तो ऐसा लग रहा था जैसे मैंने सच में अपने भाई को खो दिया है और इसीलिए, जब मैंने इमोशनल एक्सप्रेशन दिए, तो ऐसा लगा जैसे वह रियल है।''

    खबरें और भी

    संदीप रेड्डी ने की थी तारीफ

    बॉबी ने बताया कि उस सीन में अपने भाई को इमैजिन कर उन्होंने वो एक्प्रेशन्स दिए थे। सीन एक टेक में फाइनल हो गया था। इस सीन के ओके होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने उनसे कहा कि यह अवॉर्ड विनिंग शॉट है।

    यह भी पढ़ें: Tripti Dimri का पुराना वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टिंग देख बोले फैंस- 'बाकी एक्ट्रेस का करियर खा जाएगी'