Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: फिर खलनायक बनेंगे बॉबी, कंगुवा से लेकर विजय की थलापति में निभाएंगे विलेन का रोल

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:45 AM (IST)

    हिंदी फिल्मों में बॉबी जहां लव हॉस्टल एनिमल और वेब सीरीज आश्रम में नकारात्मक पात्रों में नजर आए। फिल्म कंगुवा से वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में पदार्पण क ...और पढ़ें

    फिर खलनायक के अवतार में दिखेंगे बॉबी देओल
    फिर खलनायक के अवतार में दिखेंगे बॉबी देओल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर अभिनेता सनी देओल फिल्म गदर 2 के बाद भी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्में कर रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल को खलनायक बनना काफी रास आ रहा है। हिंदी फिल्मों में बॉबी जहां लव हॉस्टल, एनिमल और वेब सीरीज आश्रम में नकारात्मक पात्रों में नजर आए।

    फिल्म कंगुवा से वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं। इसमें उनकी खलनायकी का अलग अंदाज दिखेगा। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहली उनकी एक और दक्षिण भारतीय फिल्म थलापति 69 में होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

    फिलहाल फिल्म का शीर्षक अस्थायी है। इसमें भी बॉबी मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को तमिल, तेलगु के साथ हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। बताया जाता है कि यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा होगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    सुपरस्टार विजय की यह आखिरी फिल्म

    विशुद्ध रूप से राजनीति में उतरने से पहले तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय की यह आखिरी फिल्म है। उन्होंने इस साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी के लान्च की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि उनकी पार्टी साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से चुनावी मैदान में उतरेगी। देखना दिलचस्प होगा कि बॉबी के साथ उनकी भिडंत बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

    खबरें और भी