विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal में तीन शादी को लेकर Bobby Deol ने कही ऐसी बात, गुस्से से लाल हो सकती हैं रियल लाइफ वाइफ!

Published: Mon, 06 May 2024 02:30 PM (GMT+05:30)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में इस बार मेहमान बनकर बॉबी देओल और सनी देओल ...और पढ़ें

एनिमल में तीन शादी को लेकर बॉबी देओल ने कही ये बात, (X Image)
एनिमल में तीन शादी को लेकर बॉबी देओल ने कही ये बात, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल को लेकर खूब तहलका मचाया। फिल्म में कुछ मिनट का रोल निभाकर भी वो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर ले गए। अब हाल ही में बॉबी देओल कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे। यहां उनके साथ बड़े भाई सनी देओल भी नजर आए।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में भी बॉबी देओल की फिल्म एनिमल की चर्चा हुई। यहां उनकी फिल्म में तीन शादी करने को लेकर भी फैंस ने दिलचस्पी दिखाई।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने मुक्का मारकर तोड़ दिया था कार का शीशा, भाई बॉबी देओल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सनी और बॉबी ने जमाया रंग

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बॉबी देओल और सनी देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई मजेदार किस्से शेयर किए। इनमें खेलने के दौरान चोट लगने पर मां की चप्पलों से पिटाई करने से लेकर धर्मेंद्र की दूसरी शादी तक, कई दिलचस्प बातें शामिल रहीं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो देखने आई ऑडियंस ने भी दोनों एक्टर्स से कुछ सवाल किए।

फैन का सवाल सुन फूटी हंसी

बॉबी देओल की फिल्म एनिमल को लेकर मजेदार बात कही। फिल्म में एक्टर की तीन शादियों का जिक्र करते हुए फैन ने कहा, एनिमल में वो उनके किरदार से इंस्पायर हो गया कि उन्होंने तीन शादियां कीं, लेकिन असल जिंदगी में खुद ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनकी पत्नी इजाजत नहीं दे रही हैं।

शादी को लेकर क्या बोले बॉबी ?

बॉबी देओल और सनी देओल दोनों फैन की बात सुनकर हंस पड़े। फिर जवाब देते हुए बॉबी ने कहा, "समस्या ये है कि देओल्स बहुत रोमांटिक हैं। हमारा दिल भरता ही नहीं, लेकिन सच्चा प्यार मौजूद है और मेरी शादी को 28 साल हो गए हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास तान्या नाम की एक शानदार, सिंपल और सुंदर महिला हैं, जो मेरी पत्नी हैं।"

यह भी पढ़ें- जब घायल Sunny Deol की मां ने चप्पलों से की थी धुनाई, निकल गया था खून, एक्टर ने बताया किस्सा

कौन हैं बॉबी की पत्नी ?

बॉबी देओल की इस बात से उनकी रियल लाइफ वाइफ को दिक्कत हो सकती थी, लेकिन अंत में पत्नी का तारीफ कर एनिमल एक्टर ने मामला संभाल लिया। बता दें कि बॉबी देओल की पत्नी एक बिजनेस वुमन हैं। वो द गुड अर्थ नाम के इंटीरियर डिजाइनिंग का एक शोरूम चलाती हैं। इसके साथ ही वो कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।