यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: वीडियो कॉल पर पापा Ranbir Kapoor को फ्लाइंग किस देती हैं नन्ही Raha, बॉबी देओल ने किया खुलासा
Animal Music Event रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म देखन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Music Event: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जब से पिता बने हैं, तब से अभिनेता की दुनिया उनकी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। 'एनिमल' के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया कि रणबीर अक्सर अपनी बेटी से बात करते रहते हैं। साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर को पैरेटिंग को लेकर क्या एडवाइस दी है।
बॉबी देओल और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' (Animal) के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच दोनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे भी कर रहे हैं। हाल ही में, 'एनिमल' का म्यूजिक इवेंट रखा गया, जहां बॉबी ने रणबीर और राहा को लेकर एक प्यारी बात बताई।
बेटी राहा के साथ वीडियो कॉल करते रहते हैं रणबीर
बॉबी देओल ने इवेंट में बताया कि रणबीर कपूर अक्सर अपनी एक साल की बेटी राहा के साथ वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं। इसके जवाब में रणबीर ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ वीडियो कॉल पर क्या बातें करते हैं। रणबीर ने बताया कि वीडियो कॉल में राहा उन्हें गले लगाने का इशारा करती हैं, उन्हें फ्लाइंग किस देती हैं और प्यार का इजहार करने वाले इशारे करती हैं। उन्होंने कहा कि वह और बच्चे चाहते हैं। इससे ज्यादा कोई खुशी नहीं है।
यह भी पढ़ें- पहले 'आशिक' बनकर Ranbir Kapoor ने धड़काये लाखों दिल, अब Animal अवतार में कर दिया 'हार्ट फेल'
बॉबी देओल ने रणबीर को दी पैरेटिंग एडवाइस?
म्यूजिक इवेंट में जब बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर को कोई पैरेंटिंग एडवाइस दी है तो अभिनेता ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई आपको माता-पिता बनने के बारे में सलाह दे सकता है। मुझे लगता है कि यह स्वाभाविक रूप से आता है।"
खबरें और भी
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। बात करें सनी और बॉबी के आगामी फिल्म 'एनिमल' की तो ये 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।