विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment News: एक बार फिर खलनायक की भूमिका में दिखेंगे बॉबी देओल, देवरा की दुनिया में हुई एंट्री

Published: Fri, 26 Jul 2024 06:25 AM (IST)

देवरा फिल्म में बॉबी की एंट्री दूसरे खलनायक के तौर पर होगी। दो भागों में बन रही देवरा के पहले ...और पढ़ें

एक बार फिल्म खलनायक की भूमिका में दिखेंगे बॉबी
एक बार फिल्म खलनायक की भूमिका में दिखेंगे बॉबी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज आश्रम के बाद लव हास्टल और एनिमल फिल्मों में खलनायक भूमिकाओं में अभिनेता बाबी देओल ने काफी प्रशंसा बटोरी। बॉबी को सिनेमा में खल चरित्र काफी रास आ रहे हैं।

इस क्रम में जहां वह दक्षिण भारतीय सिनेमा की ही दो फिल्मों में पहले ही खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अब जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म देवरा : पार्ट वन में भी उनकी एंट्री की खबरें हैं। इस फिल्म से सैफ और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर दक्षिण सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म में सैफ खलनायक की भूमिका में होंगे।

बॉबी की एंट्री दूसरे खलनायक के तौर पर होगी

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में बॉबी की एंट्री दूसरे खलनायक के तौर पर होगी। दो भागों में बन रही देवरा के पहले भाग में बाबी की भूमिका छोटी होगी। दूसरे भाग में वह सैफ की भूमिका के समानांतर मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे। फिल्म के निर्माता और निर्देशक कोरातला शिवा की बाबी से इस बारे में बात हो चुकी है और बाबी ने भी फिल्म को अपनी स्वीकृति दे दी है।

वही रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि देवरा पार्ट वन में जाह्नवी के हिस्से भी कुछ खास नहीं होगा। फिल्म के दूसरे पार्ट में उनकी भूमिका से कहानी में दिलचस्प मोड़ आएगा। आरआरआर के बाद पैन इंडिया स्तर पर प्रदर्शित होने जा रही यह जूनियर एनटीआर की दूसरी फिल्म है। इसे 27 सितंबर को प्रदर्शित करने की योजना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।