विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेटा दुआ करना..', एजाज खान से शाहरुख ने ऐसा क्‍यों कहा?

Published: Fri, 18 Apr 2025 04:01 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 18 Apr 2025 04:33 PM (GMT+05:30)

अभिनेता एजाज खान ने इंस्टाग्राम पेज पर शाह रुख खान के साथ अपनी तस्वीर को पिन करके सबसे ऊपर रखा ...और पढ़ें

एजाज खान ने क्‍यों कहा- शाह रुख ने तोड़ा अहंकार? जागरण ग्राफिक्‍स टीम
एजाज खान ने क्‍यों कहा- शाह रुख ने तोड़ा अहंकार? जागरण ग्राफिक्‍स टीम

 प्रियंका सिंह, मुंबई। कुछ तस्वीरें जरूरी बातें याद दिलाती हैं। तभी तो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शाह रुख खान के साथ अपनी तस्वीर को अभिनेता एजाज खान ने पिन करके सबसे ऊपर रखा है।

हाल ही में सोनी लिव पर अदृश्यम 2 वेब सीरीज में दिखे एजाज कहते हैं कि कई वर्षों तक काम करते हुए, जब आपको लोग पहचानने लगते हैं तो झूठा अहंकार भीतर आ जाता है, पर शाह रुख खान सर ने मेरे भीतर अहंकार को जड़ से समाप्त कर दिया।

अभिनेता एजाज खान बताते हैं कि शाह रुख खान सर के साथ जवान की शूटिंग पूरी हो गई थी। स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें सिर्फ कास्ट और क्रू के लोग आए थे। मैंने उस वक्त शाह रुख सर से कहा था कि आपके साथ साल 2000 में भी बतौर डांसर काम किया है, मेरा हक बनता है कि आपके साथ एक फोटो लूं। उन्होंने कहा बिल्कुल।

डिनर पर फोटो क्लिक कराना याद रखा

एजाज कहते हैं  कि फिर हम डिनर पर गए, वह सह कलाकारों के साथ डांस कर रहे थे। मैं कोने में खड़ा था। वह मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि अभी फोटो ले लेते हैं, बाद में पसीना आ जाएगा तो फोटो अच्छी नहीं आएगी।

बेटा दुआ करना.. शाहरुख ने ऐसा क्‍यों कहा?

फिर उन्होंने हाथ पकड़कर कहा कि यह फिल्म हम सबकी दुआओं की वजह से चलेगी। दुआ करना कि चले ताकि सबका अच्छा हो। यह सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। वह शाह रुख खान हैं, उन्हें दुनिया में लोग फॉलो करते हैं। वह मुझसे कह रहे हैं कि बेटा दुआ करना। मैंने दिल से दुआ की।

यह भी पढ़ें- Cannes में दिखाई जाएगी अनुपम खेर की फिल्‍म 'तन्वी द ग्रेट', काम-पैसा और फेलियर के डर पर क्‍या बोले नए निर्देशक?

एजाज खान बताते हैं कि शाह रुख साहब सबसे हाथ मिलाते हैं, अपनी ऊर्जा साझा करते हैं। उन्हें जब देखता हूं तो अहंकार छू भी नहीं पाता। थ्रिलर शो अदृश्यम 2 को लेकर एजाज कहते हैं कि मैंने शरलाक होम्स की किताबें पढ़ी हैं। यह जानर हमेशा से अच्छा लगा है।      

यह भी पढ़ें- Prajakta Koli: शाह रुख संग रोमांस तो इस कंटेंट क्रिएटर संग Video बनाना चाहती हैं, बताया- सुपर पावर मिले तो क्‍या करेंगी                 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।