विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood: जिमी शेरगिल बोले- कलाकार का कोई कंफर्ट जोन नहीं होता है, हर हाल में करना होता है काम

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Thu, 31 Aug 2023 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:00 AM (IST)

Bollywood अभिनेता जिमी शेरगिल ने दोनों ही तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। जिमी का मानना है कि जितना कामिक किरदारों ...और पढ़ें

Bollywood: जिमी शेरगिल बोले- कलाकार का कोई कंफर्ट जोन नहीं होता है,
Bollywood: जिमी शेरगिल बोले- कलाकार का कोई कंफर्ट जोन नहीं होता है,

HighLights

  1. जिमी किरदार भले ही कामिक हो या गंभीर, उन्हें निभाने की प्रक्रिया हर रोल के साथ बदल जाती है।
  2. एक्टिंग को लेकर जिम्मी कहते हैं ऐसा नहीं होता कि सेट पर गए और उस वक्त किरदार में ढल गए

मुंबई, जेएनएन। फिल्मों के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार काम कर रहे हैं जिमी किरदार भले ही कामिक हो या गंभीर, उन्हें निभाने की प्रक्रिया हर रोल के साथ बदल जाती है।

अभिनेता जिमी शेरगिल ने दोनों ही तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। जिमी का मानना है कि जितना कामिक किरदारों को निभाना कठिन होता है, उतना ही गंभीर भूमिकाओं को भी निभाना कठिन होता है। आगामी दिनों में जिमी चूना और रणनीति : बालाकोट एंड बियांड में गंभीर भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ऐसा नहीं होता कि सेट पर गए और उस वक्त किरदार में ढल गए- जिम्मी

जब जिमी से पूछा गया कि क्या वह गंभीर भूमिकाएं निभाने में वह ज्यादा सहज महसूस करते हैं और क्या यह उनका कंफर्ट जोन है? इस पर दैनिक जागरण से बातचीत में वह कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है कि कलाकार का कोई भी कंफर्ट जोन होता है। गंभीर भूमिकाएं निभाना आसान नहीं होता है। उन किरदारों में उतरने में भी मुझे दो-तीन दिन लग जाते हैं। ऐसा नहीं होता है कि अभी सेट पर गए और उस किरदार में चले गए।

चूना वेब सीरीज में मेरा जो किरदार है, वह बहुत ही अप्रत्याशित है- जिम्मी

दो-तीन दिन में धीरे-धीरे कलाकार उस पात्र से जुड़ता हैं कि अच्छा फलां किरदार की यह बात मुझे अच्छी लग गई है, अब मैं इस चीज को पकड़कर ही आगे बढ़ूंगा। जैसे चूना वेब सीरीज में मेरा जो किरदार है, वह बहुत ही अप्रत्याशित है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति की भूमिका मैंने पहले किसी रोल में नहीं निभाई है।

वह कभी अचानक से किसी की ओर बढ़ेगा, फिर रुक जाएगा, कुछ सोचेगा, फिर बिना कुछ बोले चला जाएगा। कभी धीरे से बात करेगा, तो कभी चिल्ला भी देगा। ऐसे अप्रत्याशित किरदारों को समझने में समय लगता है। जिम्मेदारी भी होती है कि वह किरदार आपके पिछले निभाए किरदार से अलग होना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।