Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Red Sea International Film Festival में Ranveer Singh हुए सम्मानित, एक्टर ने जॉनी डेप को बताया आइडल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 04:31 PM (IST)

    Red Sea International Film Festival हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शेरोन स्टोन ने अवॉर्ड देकर ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और जॉनी डेप (Photo Credit: Instagram/X)
    रणवीर सिंह और जॉनी डेप (Photo Credit: Instagram/X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'द रेड सी ऑनरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में कई जानी-मानी हॉलीवुड हस्तियों ने भी शिकरत की। ऐसे में अब रणवीर सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जॉनी डेप की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

    बता दें कि रणवीर सिंह को फिल्मों में उनके शानदार कंट्रीब्यूशन के लिए शेरोन स्टोन द्वारा सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह अवॉर्ड पाकर काफी खुश हुए और उन्होंने स्पीच देते हुए हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप को अपना आइडल बताया।

    यह भी पढ़ें: Kabir Singh में शाहिद कपूर की कास्टिंग से पहले संदीप रेड्डी वांगा को मिली थी ये बड़ी वॉर्निंग, खुद किया खुलासा

    रणवीर सिंह ने बताया जॉनी डेप को अपना आइडल

    सबसे पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने रणवीर सिंह का नाम अनाउंस किया और उनकी तारीफ करते हुए कहा 'मुझे रणवीर से मिलकर बहुत खुशी हुई, वह कितने अच्छे लड़के हैं। इसके आगे शेरोन ने कहा कि एक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर उनका स्वागत करते हुए मुझे सच में बहुत खुशी हो रही है'।

    इसके बाद रणवीर स्टेज पर पहुंचे और वहां पर जॉनी डेप को अपना स्क्रीन आइडल बताया। वीडियो में रणवीर को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैं कुछ देर के लिए ऑफ स्क्रिप्ट जाना चाहता हूं। मेरे स्क्रीन आइडल यहां मौजूद हैं। लेडीज एंड जेंटलमैन जॉनी डेप। माई गॉड सर, मैंने 'एडवर्ड सिजरहैंड्स' और 'व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप' से आपको फॉलो किया। आपकी उपस्थिति में यह अवॉर्ड पाना सम्मान की बात है। आपने अनजाने में मुझे क्राफ्ट के बारे में जो भी सिखाया, उसके लिए आपका धन्यवाद सर। मास्टर ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन, वर्सेलिटी। आप बहुत इंस्पायरिंग हैं सर'।

    इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर

    रणवीर सिंह आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। अब रणवीर जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मर्डर के लिए सुर्खियों में आये ग्रेटर नोएडा के इस फार्म हाउस में शूट हुई थी Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani