विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood: स्वस्थ होकर काम पर लौटे श्रेयस, गोलमाल 5 का भी है इंतजार; क्या फिर गुदगुदाने आ रहे हैं एक्टर?

Published: Fri, 02 Feb 2024 06:39 AM (IST)

Bollywood श्रेयस ने मौत से लड़कर जब जिंदगी ने उन्हें गले लगाया तो इसकी अहमियत अब उनके लिए और बढ़ ...और पढ़ें

Bollywood: इन दिनों फिल्मों की कहानियां सुन रहे हैं श्रेयस
Bollywood: इन दिनों फिल्मों की कहानियां सुन रहे हैं श्रेयस

HighLights

  1. जिंदगी सबसे अनमोल तोहफा है, इस बात को अभिनेता श्रेयस तलपड़े बहुत नजदीक से समझ रहे हैं
  2. स्वस्थ होने पर वह सीधे अपने प्यार अभिनय की ओर लौट आए हैं
  3. गोलमाल 5 की कहानी अगर अच्छी लगी तो जल्द शूटिंग शुरू कर देंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी सबसे अनमोल तोहफा है। इस बात को अभिनेता श्रेयस तलपड़े बहुत नजदीक से समझ रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्हें हार्ट अटैक आया था। मौत से लड़कर, जब जिंदगी ने उन्हें गले लगाया, तो इसकी अहमियत अब उनके लिए और बढ़ गई है। स्वस्थ होने पर वह सीधे अपने प्यार अभिनय की ओर लौट आए हैं।

मैं स्वस्थ हो चुका हूं: श्रेयस

गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने घर से ही एक लाइव चैट किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब मैं स्वस्थ हो चुका हूं। तबियत पहले से बहुत बेहतर है। धीरे-धीरे वर्कआउट शुरू कर दिया है। बहुत जल्द अब मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह मराठी शो माझी तुझी रेशमीगाठ (एमटीआर) की अभिनेत्री प्रार्थना बेहरे के साथ अपने घर पर ही एक कहानी भी सुन रहे हैं। श्रेयस ने कहा कि हम दोनों एक कहानी सुनने वाले हैं।

गोलमाल 5 का है अभी इंतजार

अगर उस फिल्म की कहानी अच्छी लगी, तो जल्द शूटिंग शुरू कर देंगे। इस लाइव के दौरान उनके प्रशंसकों ने उनसे पूछा कि वह गोलमाल 5 फिल्म में कब नजर आएंगे? इस पर श्रेयस ने हंसते हुए कहा कि मैं भी उस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहा हूं। जब रोहित (फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी) बोलेंगे, तो हम शूटिंग शुरू कर देंगे।

फैन्स को किया धन्यवाद

आगे श्रेयस ने अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब मैं अस्पताल में था, तो आप सभी ने मेरे लिए जो प्रार्थना की, उसके लिए धन्यवाद। यह ऋण मैं कभी नहीं उतार पाऊंगा। इसके साथ ही मैं अपनी पत्नी के लिए कहना चाहूंगा कि ऐसा हमसफर हर किसी को मिले, जो मेरी जिंदगी को मौत से खींच कर ले आईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।