विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी ही नहीं देव आनंद समेत इन सितारों की मौत भी विदेश में हुई, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 26 Feb 2018 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 07:32 AM (IST)

71 वर्षीय महमूद अमेरिका के डनमोर, पेन्सिलवेनिया शहर में नींद में ही चल बसे थे..

श्रीदेवी ही नहीं देव आनंद समेत इन सितारों की मौत भी विदेश में हुई, देखें तस्वीरें
श्रीदेवी ही नहीं देव आनंद समेत इन सितारों की मौत भी विदेश में हुई, देखें तस्वीरें

मुंबई। पिछले शनिवार देर रात जबसे दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन की ख़बर आई है, हर तरफ शोक का माहौल है। बॉलीवुड ही नहीं देश भर में लोग श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से हैरान हैं! हर कोई यही कह रहा है कि 54 साल की उम्र भी कोई उम्र होती है इस दुनिया को अलविदा कहने की।

आप जानते हैं कि श्रीदेवी ने जब आखिरी सांसें लीं तो वो देश में नहीं थीं। बल्कि, वो दुबई में थीं जहां वो अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में भाग लेने गयी थीं। श्रीदेवी के निधन के 36 घंटे बाद भी श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी तक इंडिया नहीं लाया जा सका है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी से पहले भी कुछ स्टार्स ऐसे रहे हैं जिनकी मौत इंडिया से बाहर विदेशी धरती पर हुई थी।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए राम गोपाल वर्मा, उनकी यह चिट्ठी आपको भी रुला देगी

दुबई ने दूसरी बार यह दर्द देखा है। श्रीदेवी से पहले विख्यात अभिनेता फ़ारूख़ शेख ने भी अपनी अंतिम सांसें दुबई में ही ली थीं। 27 दिसंबर 2013 ही वह मनहूस तारीख है जिस दिन फ़ारूख़ शेख के दिवंगत हो जाने की ख़बर दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से आई थी। 65 वर्षीय अभिनेता वहां एक कंसर्ट में भाग लेने के लिए गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ जाने से उनकी मौत हो गयी। फ़ारूख़ शेख का पार्थिव शरीर निधन के अगले दिन ही इंडिया आ सका था, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

देश से बाहर मौत की आगोश में चले जाने वाले स्टार्स की लिस्ट में सदाबहार अभिनेता देव आनंद का नाम भी शामिल हैं। 3 दिसंबर 2011 की रात देव साहब की मौत लंदन में हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। वह 88 वर्ष के थे। जब उन्होंने अंतिम सांस ली तब उनके पुत्र सुनील उनके पास थे। देव साहब का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया था।

गोल्डन एरा के लोकप्रिय गायक मुकेश जो आज भी अपने गाये गीतों से हमारे रूह में बसते हैं का जब निधन हुआ तब वो अमेरीका के डेट्रॉयट शहर में थे। 27 अगस्त 1976 को महज 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के निधन के बाद सदमे में बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

हास्य अभिनेता और निर्माता महमूद भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी मौत अपने देश से बाहर हुई थी। 71 वर्षीय महमूद अमेरिका के डनमोर, पेन्सिलवेनिया शहर में नींद में ही चल बसे थे। निधन से पहले वो लंबे समय से ह्रदयरोग से पीड़ित थे और उनकी सेहत ख़राब रहती थी। महमूद साहब का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।