Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi ने खोले राज, छोटी उम्र में की कई नौकरी; बताया क्या क्या करना पड़ा

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 29 May 2022 07:57 AM (IST)

    Nora Fatehi News सुपरहिट फिल्म बाहुबली के पार्ट वन में आइटम डांस कर चर्चा में आने वाली नोरा फतेही अब तक दिलबर-दिलबर नाच मेरी रानी और कुसु-कुसु सहित कई ...और पढ़ें

    Nora Fatehi ने खोले राज, छोटी उम्र में की कई नौकरी; बताया क्या क्या करना पड़ा
    Nora Fatehi ने खोले राज, छोटी उम्र में की कई नौकरी; बताया क्या क्या करना पड़ा

    नई दिल्ली, जेएनएन। नोरा फतेही एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपने डांस की बदौलत बॉलीवुड इडस्ट्री में खास जगह बनाई है। 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने किलर डांस और बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2018 में, उन्होंने ब्लॉकबस्टर संगीत वीडियो दिलबर में अभिनय किया, जिसे यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा बार देखा गया है। नोरा ने भारत, स्त्री, बाटला हाउस, रोअर और सत्यमेव जयते सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नोरा के डांस के करोड़ों फैंस दीवाने हैं।

    इस बीच, नोरा का एक ऐसा सच भी है जिसे शायद ही उनके फैंस जानते हों। दरअसल, नोरा को बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उन्हें इस ग्लैमरस इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कई तरह के काम करने पड़े। कुछ समय पहले नोरा ने कोमल नाहटा के चैट शो में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें महज 16 साल की उम्र में काम करना पड़ा था। उन्होंने अपनी पहली जॉब किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक मॉल में रिटेल सेल्स एसोसिएट के रूप में काम करती थीं। यह उनके स्कूल के दिनों की बात है।

    एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे परिवार में बहुत सारे फाइनेंशियल इश्यू थे। इसलिए फैमिली को सपोर्ट करने के लिए मुझे कई तरह की जॉब करनी पड़ी। उन्होंने रेस्टोरेंट और बार में वेट्रेस के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्हें जेंस गारमेट्स शॉप पर भी काम करना पड़ा। मुसीबत के दिनों में उन्होंने लॉटरी टिकट बेचने का भी काम किया।

    नोरा फतेही अभी डांस दीवाने जूनियर्स के जजों के पैनल का हिस्सा हैं। डांस दीवाने जूनियर्स एक नया डांस रियलिटी शो है जो लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में काफी पॉपुलर हो गया। इस डांस रियलिटी शो में बच्चे भाग लेकर अपने डांस कौशल प्रदर्शन करते हैं। शो को नोरा के साथ अभिनेत्री नीतू कपूर और बॉलीवुड कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी जज कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को जज करने के अलावा वे सेट पर खूब मस्ती भी करती नजर आती हैं।

    खबरें और भी

    Also Read- Video: अनुराग कश्यप की बेटी ने खोले कई 'प्राइवेट राज', एडल्ट मूवी पर किया बड़ा खुलासा