Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2025: नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं Mouni Roy...पति ने हाथ पकड़कर दिया सहारा

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 01:10 PM (IST)

    मौनी रॉय और दिशा पटानी को इंडस्ट्री की सबसे खास दोस्तों में से एक माना जाता है। अक्सर दोनों एक्ट्रेसेज को साथ में घूमते वेकेशन मनाते और पार्टी करते हु ...और पढ़ें

    मौनी रॉय नशे की हालत में निकलीं बाहर (Photo: Instagram)
    मौनी रॉय नशे की हालत में निकलीं बाहर (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. BFF हैं मौनी और दिशा पाटनी
    2. साथ में पार्टी करती नजर आईं एक्ट्रेस
    3. अचानक से गिर पड़ीं मौनी रॉय

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अन्य सेलेब्स की तरह बॉलीवुड ने भी साल 2025 का जोरदार अंदाज में स्वागत किया। कुछ लोगों ने परिवार के साथ तो कुछ ने दोस्तों के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार और अपनी दोस्त दिशा पाटनी के साथ नए साल की खुशियां मनाती नजर आईं।

    वायरल हो रहा मौनी रॉय का वीडियो

    दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जश्न मनाने के बाद दोस्तों के साथ बाहर निकलती नजर आईं। हालांकि इस दौरान मौनी की हालत बड़ी खराब नजर आई और एक समय पर तो वो अचानक से लड़खड़ाकर गिर गई। उन्हें देखकर अगल बगल खड़े सभी लोग हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें: रिवीलिंग ड्रेस में Disha Patani की बोल्डनेस से बढ़ी फैंस की धड़कनें, एक्स टाइगर श्रॉफ की मां ने किया कमेंट

    मौनी रॉय के साथ नजर आईं दिशा पाटनी 

    मौनी को कार तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान उनके पति और बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी उन्हें सहारा देते नजर आए और कार में बिठाया। इन लोगों की ड्रेसेज देखकर लग रहा है कि ये किसी पार्टी से बाहर निकल रहे हैं।

    फैंस को हुई मौनी की चिंता

    वहीं फैंस कमेंट सेक्शन में उनके बारे में पूछते नजर आए। कुछ मौनी का हाल चाल लेते नजर आए कि वो ठीक हैं कि नहीं? वहीं कुछ ने कमेंट किया कि वो ठीक हैं कि नहीं? एक ने कमेंट किया- 'इतना पीते क्यों हो जब सह नहीं पाते।'

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Saalim Hussain Rizvi (@saalim_hussain110)

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मौनी

    मौनी को आने वाले समय में सलाकार में देखा जाएगा। इस फिल्म को फारूक कबीर ने डायरेक्ट किया है। वहीं दिशा पाटनी आने वाले समय में 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर और अन्य सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें मोहित सूरी की 'मलंग 2' में भी देखा गया था।

    इससे पहले वह कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ नजर आई थीं। फिर उन्हे सूर्या की फिल्म कंगुवा (Kanguva) में भी एक छोटे से रोल में देखा गया। इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) खूंखार विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे।

    यह भी पढ़ें: कितनी बदल गई हैं टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां, Transformation देख नहीं होगा यकीन