यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Attack: इजराइल में फंसीं नुशरत भरूचा से हुआ कॉन्टैक्ट, जंग के बीच भारत के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस
Nushrratt Bharuccha stuck in Israel बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरूचा को लेकर एक टेंशन भरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि नुशरत भरूचा इजराइल में फंस ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायल में फंसीं नुशरत भरूचा
- नुशरत भरूचा का टीम से टूटा संपर्क
- शनिवार को हुई थी आखिरी बातचीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nushrratt Bharuccha stuck in Israel After Hamas Attack: इजराइल में इस वक्त युद्ध चल रहा है। फिलिस्तीन समर्थक हमास ने इजराइल पर हमला बोल दिया है, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि 'अकेली' फेम बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) भी इजराइल में फंस गई हैं।
इजराइल में फंसीं नुशरत भरूचा
दरअसल, अभिनेत्री नुशरत भरूचा हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल गई थीं। हालांकि, हमास के हमले के बाद एक्ट्रेस वहां फंस गईं। बीते दिन मुंबई में बैठीं टीम ने नुशरत से बात की थी, मगर अब उनसे संपर्क टूट गया था। नुशरत कहां और किस हालत में हैं, इस बारे में उनकी टीम पता नहीं लगा पा रही थी।
यह भी पढ़ें- Nushrat Bharucha : 'प्यार का पंचनामा' से लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस की देखिए ग्लैमरस तस्वीरें
तहखाने में सुरक्षित थीं नुशरत भरूचा
नुशरत भरूचा की टीम उनके लिए बहुत परेशान थी। मुंबई में उनकी टीम ने कहा था, "दुर्भाग्य से नुशरत इजराइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। आखिरी बार उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क हुआ था, जब वह एक तहखाने में सुरक्षित थी।"
View this post on Instagram
काफी समय से टीम एक्ट्रेस से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग रहा था। नुशरत भरूचा की टीम का कहना था कि वह अभिनेत्री को सुरक्षित भारत लाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
खबरें और भी
भारत लौट रहीं नुशरत भरूचा
अब नुशरत भरूचा के साथ कॉन्टैक्ट हो गया है। ANI के मुताबिक नुसरत की टीम ने कहा है कि, अभिनेत्री नुशरत भरुचा से संपर्क हो गया है और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं।
We have finally managed to get in touch with Actress Nushrratt Bharuccha and with the help of the Embassy, she is being safely brought back home. She is safe and on her way to India: Sanchita Trivedi, member of Nushrratt Bharuccha’s team
(file pic) pic.twitter.com/ZHGhOIrvbY
— ANI (@ANI) October 8, 2023
इजराइल में गई सैकड़ों जान
हाल ही में, हमास ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं। अभी तक वहां 300 लोगों की जान जा चुकी है और 908 घायल बताए जा रहे हैं। फिलिस्तीन समर्थक हमास विदेशियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि यरुशलम में मेघालय के 27 तीर्थ यात्री वहां फंसे हैं।
गाजा पट्टी से सटे इजराइल के कुछ गावों पर हमास के आतंकियों ने कब्जा भी कर लिया है और महिलाओं-बच्चों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया है। इजराइल सेना के कई जवान और अधिकारी भी आतंकियों के कब्जे में हैं।