विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हन बनीं करिश्मा कपूर, आमिर और अक्षय की इन हीरोइनों का भी रहा जलवा, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 27 Oct 2018 07:01 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 09:53 AM (IST)

इन तमाम अभिनेत्रियों की मौजूदगी से यह कार्यक्रम काफी शानदार रहा। सबने अपने स्टाइल और ग्लैमर ही नहीं अपने लुक से भी दर्शकों का मन मोह लिया।

दुल्हन बनीं करिश्मा कपूर, आमिर और अक्षय की इन हीरोइनों का भी रहा जलवा, देखें तस्वीरें
दुल्हन बनीं करिश्मा कपूर, आमिर और अक्षय की इन हीरोइनों का भी रहा जलवा, देखें तस्वीरें

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को सजी थी एक ऐसी महफ़िल जहां तमाम अभिनेत्रियां दुल्हन के जोड़े में मंच पर उतरीं। करिश्मा कपूर से लेकर सोहा अली ख़ान ने ही नहीं फातिमा सना शेख से लेकर राधिका आप्टे और स्वरा भास्कर तक इस मौके पर अपना जलवा बिखेरती दिखीं।

दरअसल, यह मौका था वेडिंग जंक्शन शो के दूसरे एडिशन का। रैंप पर जब नब्बे की दशक की चर्चित अभिनेत्री करिश्मा कपूर दुल्हन के जोड़े पर उतरीं तो वहां मौजूद तमाम दर्शक मंत्रमुग्ध होकर उन्हें देखते रहे। आप भी देख सकते हैं इस मौके पर करिश्मा कपूर कितनी खूबसूरत लग रही हैं। मंच पर मौजूद तमाम अन्य मॉडल्स ने ताली बजाकर करिश्मा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान के बहनोई आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

सोहा अली ख़ान भी जब वेडिंग जंक्शन शो के दौरान दुल्हन के आउटफिट में रैंप पर उतरीं तो उनकी खूबसूरती भी देखने लायक थी। इस खूबसूरत आउटफिट में हाथ जोड़े सोहा किसी नयी नवेली दुल्हन की तरह ही लग रही हैं। सोहा ने अपने इस ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक से सबका दिल जीत लिया।

आमिर ख़ान के साथ 'दंगल' और अब 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' के लिए चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने भी इस मौके पर दिल जीत लिया। फातिमा इस स्टाइलिश लहंगे में नज़र आयीं।

अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी हिट फ़िल्म में काम करने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे भी इस दौरान पूरे रंग में दिखीं। आप देख सकते हैं इस स्टाइलिश लहंगे में वो कितनी सौम्य लग रही हैं!

हाल ही में करीना और सोनम कपूर के साथ 'वीरे दी वेडिंग' में अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी मंच पर वेडिंग स्टाइल में ही दिखीं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड फेस्टिवल के मूड में, दिखा स्टार बेटियों से लेकर सितारों तक का ग्लैमर, देखें तस्वीरें

इन तमाम अभिनेत्रियों की मौजूदगी से यह कार्यक्रम काफी शानदार रहा। सबने अपने स्टाइल और ग्लैमर ही नहीं अपने लुक से भी दर्शकों का मन मोह लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।