विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवॉर्ड समारोह तस्वीरें: जाह्नवी, आलिया, करीना और ऐश्वर्या समेत इन हीरोइनों का ग्लैमरस अंदाज़

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 06:39 AM (IST)

इन तस्वीरों को देखकर आप इस ग्लैमरस शाम का अनुमान लगा सकते हैं। सभी अभिनेत्रियों ने अपने लुक से देखने वालों का दिल जीत लिया।

अवॉर्ड समारोह तस्वीरें: जाह्नवी, आलिया, करीना और ऐश्वर्या समेत इन हीरोइनों का ग्लैमरस अंदाज़
अवॉर्ड समारोह तस्वीरें: जाह्नवी, आलिया, करीना और ऐश्वर्या समेत इन हीरोइनों का ग्लैमरस अंदाज़

मुंबई। रविवार को लक्स गोल्डन रोज़ अवॉर्ड्स 2018 में सितारे अपने जलवे बिखेरते नज़र आए। रेड कार्पेट पर नज़ारा देखने लायक रहा। तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस मौके पर अपने लुक और आउटफिट से एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नज़र आईं।

करीना कपूर ख़ान, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज़, माधुरी दीक्षित, नुशरत भरुचा, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल से लेकर करिश्मा कपूर तक इस मौके पर पूरे रंग में नज़र आईं। साथ ही एवरग्रीन रेखा, हेमा मालिनी और ज़ीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों का भी जलवा रहा। अभिनेता में शाह रुख़ ख़ान, करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार की मौजूदगी भी ख़ास रही। माधुरी दीक्षित इस पिंक ड्रेस में जैसे कहर ढा रही थीं।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दुल्हनिया दीपिका पादुकोण संग मुंबई लौटे रणवीर सिंह, देखें Latest तस्वीरें

रेड कारपेट पर जैकलिन फर्नांडिस ने भी अपने लुक और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। जैकलिन की ख़ुशी देखते ही बनती है।

करीना कपूर ख़ान का तो अंदाज़ ही निराला है। करीना बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। 

एवरग्रीन रेखा भी इस मौके पर अपने चिर परिचित अंदाज़ में नज़र आयीं। रेखा ने अपने लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें सदाबहार क्यों कहा जाता है! 

ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की मौजूदगी भी ख़ास रही। इस तरह के कार्यक्रम में हेमा अब कम दिखती हैं, लेकिन इस मौके पर उनकी मौजूदगी ख़ास रही। 

बीते दौर की अभिनेत्री ज़ीनत अमान भी इस मौके पर मौजूद रहीं। यह संयोग ही है कि आज उनका बर्थडे भी है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कारपेट पर मौजूद थीं और उन्होंने भी अपने आउटफिट से सबका ध्यान खींचा।

आलिया भट्ट, काजोल और करिश्मा कपूर का लुक भी आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं! ये सभी अभिनेत्रियां परियों की तरह लग रही हैं।

कटरीना कैफ़ की बहन इज़ाबेल कैफ़, तापसी पन्नू और नुशरत भरुचा भी रेड कारपेट पर रंग बिखेरती कैमरे में कैद हुईं। 

इन सबके अलावा नवोदित अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, सौंदर्या शर्मा, स्वरा भास्कर, डायना पेंटी जैसी अभिनेत्रियां भी इस मौके पर मौजूद दिखींI जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फ़िल्म के हीरो ईशान खट्टर के साथ भी रेड कारपेट पर पोज़ देती नज़र आईंI

यह भी पढ़ें: कभी ज़ीनत अमान की वजह से देवानंद और राज कपूर में थी तकरार, अब दिखती हैं ऐसी

बहरहाल, इन तस्वीरों को देखकर आप इस ग्लैमरस शाम का अनुमान लगा सकते हैं। सभी अभिनेत्रियों  ने अपने लुक से देखने वालों का दिल जीत लिया। इन अभिनेत्रियों के अलावा शाह रुख़, अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता भी लक्स गोल्डन रोज़ अवॉर्ड्स 2018 में मौजूद रहे। कुल मिलाकर यह शाम सितारों से सजी शाम रही। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।