विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें डांस में प्राप्त है महारत, कुछ तो हैं ट्रेंड क्लासिकल डांसर

Published: Fri, 06 Jun 2025 08:18 PM (IST)

डांस करना एक ऐसी कला है जो करने वाले के साथ देखने वालों को भी रोमांचित करता है। एक्ट्रेसेज को ...और पढ़ें

ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज हैं फेमस डांसर्स (फोटो-इंस्टाग्राम)
ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज हैं फेमस डांसर्स (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की होती है तो या तो उनको उनकी एक्टिंग के दम पर आंका जाता है या फिर सुंदरता। लेकिन एक्टिंग के अलावा भी उनके कई ऐसे छुपे हुए टैलेंट होते हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। डांस को एक्टिंग का बेहद अहम हिस्सा माना जाता है, इसलिए ज्यादातर एक्ट्रेसेस कोई न कोई डांस फॉर्म जरूर सीखती हैं। आज आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने स्पेशल क्लासिकल डांस सीखा है और उसमें ट्रेंड हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहे जाने वाली हेमा मालिनी सबसे बेहतरीन क्लासिकल डांसर्स में से एक हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

श्रुति हासन

अभिनेता कमल हासन की बेटी, श्रुति हासन को कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम दोनों में ट्रेंड डांसर माना गया है।

विद्या बालन

अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर विद्या बालन एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं। हालांकि वह स्क्रीन पर इस हुनर ​​को कम ही दिखाती हैं, लेकिन उनकी सुंदर मुद्रा और भाव उनकी शास्त्रीय जड़ों को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें: 'बबीता को भूल जाएंगे जेठालाल...' Taarak Mehta की दयाबेन ने बिकिनी में किया डांस, पुराना वीडियो हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड या ग्लोबल फिल्म स्टार बनने से पहले ऐश्वर्या राय एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर थीं। निम्बूड़ा और कजरा रे जैसे शास्त्रीय थीम वाले गानों में उनकी लय साफ झलकती थी।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने भारत भर में कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन किया है और अपनी नृत्य अकादमी और सांस्कृतिक पहलों के माध्यम से शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देना जारी रखा है। एक्ट्रेस इस उम्र में भी कई जगह परफॉर्म करती रहती हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली माधुरी दीक्षित एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं। मार डाला (देवदास) और डोला रे डोला जैसे गानों में उनके सुंदर भाव और कठिन फुटवर्क ने उन्हें शास्त्रीय-प्रेरित बॉलीवुड कोरियोग्राफी में एक आइकन बना दिया है।

रानी मुखर्जी

बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी मुखर्जी ने अपनी यंग ऐज में ओडिसी डांस की ट्रेनिंग ली है। बता दें कि फिल्म आइया में रानी के मूव्स ने कई लोगों को अपना दीवाना बनाया था।

प्रियंका चोपड़ा

मिस वर्ल्ड और देसी गर्ल कहलाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने डांस मूव्स के लिए बेहद फेमस हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न प्रियंका दोनों ही डांस फॉर्म में बेहतरीन हैं। बता दें कि प्रियंका भी कथक डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ले चुकी हैं, उन्होंने फेमस डांस गुरू पंडित वीरू कृष्णन से डांस सीखा है।

यह भी पढ़ें: Super Dancer Returns सीजन 5 के साथ जल्द करेगा वापसी, इस बार शो में होगी एक नए जज की एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।