Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajol से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड को मिलने वाली हैं कई 'लेडी सिंघम', पढ़ें पूरी लिस्ट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 11:46 AM (IST)

    Kajol As Cop in Upcoming Movie फिल्मी पर्दे पर अक्सर पुलिस के रोल में हीरो को देखा जाता हैलेकिन अब सिनेमा बदल रहा है। ये किरदार अब एक्ट्रेसेस को भी मि ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और काजोल। फोटो- इंस्टाग्राम
    दीपिका पादुकोण और काजोल। फोटो- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Actresses As Cop in Movies: फिल्म इंडस्ट्री में वक्त के साथ काफी कुछ बदलता रहा है। एक समय था जब पर्दे पर पुलिस के किरदार को हीरो की झोली में डाला जाता था, लेकिन अब ये किरदार एक्टर के अलावा एक्ट्रेसेस भी निभाती नजर आती हैं। आज हम कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुकी हैं तो वहीं कुछ निभाने वाली हैं।

    काजोल

    अब तब काजोल (Kajol) को पर्दे पर कई कैरेक्टर में देखा गया है, चाहे वो नौटंकी वाली अंजलि हो या भोलेपन वाली सिमरन। हिंदी सिनेमा और लोगों के बीच उनके निभाए गए किरदार आज भी दिलों में बसे है, लेकिन अब वह एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएगी।

    काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में है, जिसमें वह एक महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगी। सालों के करियर में एक्ट्रेस पहली बार इस तरह के रोल में नजर आने वाली हैं। अब यह देखना काजोल के फैंस को उनका ये किरदार कितना पसंद आता है।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: 'लेडी सिंघम' बन दीपिका पादुकोण ने मचायी सनसनी, रोहित शेट्टी ने जारी किया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण  (Deepika Padukone) ने साल 2007 में सिनेमा पर डेब्यू किया था। पिछले 16 सालों के करियर में एक्ट्रेस ने कई तरह के रोल प्ले किए हैं, लेकिन अब वह पहली बार पुलिस के रोल में नजर आने वाली है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit shetty) की फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का लुक जारी हुआ था, जिसमें वह लेडी सिंघम के किरदार में दिखी। घायल लुक में दुश्मन पर बंदूक ताने हुए हैं दीपिका का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आया।

    खबरें और भी

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit shetty) की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) में दमदार पुलिस अफसर का किरदार निभाती दिखाई देंगी। यह वेब सीरीज पुलिस फोर्स पर बेस्ड है।

    करीना कपूर

    बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)  जल्द हंसल मेहता की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर एक जासूस महिला का किरदार निभाएंगी।

    सोनाक्षी सिन्हा 

    इससे पहले पर्दे पर सोनाक्षी सिन्हा लेडी दबंग के किरदार में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज 'दहाड़' में नजर आई थी, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में थी।

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डॉन-2, जय गंगाजल और गुंडे में पुलिस ऑफिसर का रोल निभा किया है। पीसी का ये अवतार दर्शकों को खूब पसंद भी आया था।

    यह भी पढ़ें- Ajay Devgan के बाद पत्नी Kajol भी दिखाएंगी वर्दी का दम, Kriti Sanon के साथ इस फिल्म में करेंगी धमाकेदार एक्शन