विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेट पर छुपकर बीयर पी रहे थे Dharmendra, मौसमी चटर्जी ने पकड़ ली थी चोरी; बोले- 'मेरा लीवर स्ट्रॉन्ग है'

Published: Wed, 19 Feb 2025 05:10 PM (IST)

अपने एक्टिंग स्किल्स के अलावा धर्मेंद्र को बॉलीवुड में उनकी शराब पीने की आदत के लिए भी जाना जाता था। ...और पढ़ें

धर्मेंद्र सेट पर पीते थे बीयर (Photo: Instagram)
धर्मेंद्र सेट पर पीते थे बीयर (Photo: Instagram)

HighLights

  1. फिल्म शोल के दौरान का फेमस किस्सा
  2. सेट पर छुपकर बीयर पी रहे थे धर्मेंद्र
  3. मौसम चटर्जी ने पकड़ी थी चोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र को बॉलीवुड में हीमैन के नाम से भी जाना जाता है। धर्मेंद्र को उनके हैंडसम लुक्स, डांस स्टेप और पर्सनालिटी की वजह से लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे। महिलाओं के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा थी।

बीयर चुरा के पीते थे धर्मेंद्र

वहीं एक समय था जब धर्मेंद्र को बॉलीवुड का सबसे बड़ा शराबी कहा जाता था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बारे में बात की और बताया भी था कि वो इसे कैसे मैनेज करते हैं। एक इंटरव्यू में याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वह 'शोले' की शूटिंग के दौरान अपने कैमरा मैन, जिम से चोरी-छिपे बीयर चुरा लेते थे।

यह भी पढ़ें: Sholay के 'गब्बर सिंह' की बेरहमी से कांप उठा था सेंसर बोर्ड, तुरंत काट दिया गया था अमजद खान का ये खौफनाक सीन

बात सुनकर चौंक गया था जिम

दरअसल धरम पाजी टीवी के पॉपुलर शो 'आप की अदालत' में आए हुए थे उन्होंने बात करते हुए कहा,"हमारे कैमरामैन जिम, जो शोले में हमारे साथ काम कर रहे थे, उन्हें 5-6 बोतल बीयर ले जाने की आदत थी। मैं उनके पीछे बैठ जाता था और उनके स्टॉक से चोरी-छिपे पी जाता था। जब प्रोडक्शन के लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने 12 बोतलें पी ली हैं, तो वो चौंक गए और बोले,'यह कैसे हुआ? मुझे नहीं पता!' लेकिन एक दिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया।"

जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि आप बॉलीवुड के सबसे बड़े शराबी हैं, इस पर धर्मेंद्र ने कहा, मेरा लीवर बहुत स्ट्रॉन्ग है। एक्टर ने ये भी बताया कि सेट पर वो अक्सर बीयर पिया करते थे। एक बार मौसमी चटर्जी ने उन्हें सेट पर बियर पीते हुए पकड़ लिया था।

बीयर पीने से कुथ नहीं होता - धर्मेंद्र

घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'बीयर पीने का दिल किया दोपहर को... मैंने उनसे कहा कि बीयर को झागदार बनाएं ताकि वह लस्सी की तरह दिखे। मौसमी ने यह देखा और कहा,'ऐ, धर्मेंद्र, ये क्या पीता है?' मैंने यह कहकर झूठ बोला कि मैं लस्सी पी रहा था। वह जानती थी कि मैं झूठ बोल रहा हूं इसलिए उसने मुझसे पूछा, 'थोड़ी मुझे भी देना।' मैं जोर से हंसा और स्वीकार किया कि मैं अपनी बीयर का आनंद ले रहा था। बीयर पीने से कुछ नहीं होता।”

एक्टर को आखिरी बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Dharmendra से इस डायरेक्टर ने धोखे से शूट करवाया था एडल्ट सीन, सनी देओल ने ऑफिस बुलाकर की थी धुनाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।