Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhai Dooj 2023: काजोल के कड़क भाई बन चुके हैं अरबाज खान, 'बड़े भैया' ने कर दी थी सलमान की हालत खराब

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 04:39 PM (IST)

    Bhai Dooj 2023 Special कई कलाकारों ने फिल्मों में भाई-बहन के किरदार निभाये हैं मगर इनमें से कुछ जहन में अटके रह जाते हैं। ऐसे कुछ किरदारों की बात यहां ...और पढ़ें

    इन कलाकारों ने निभाये भाई-बहन के मजबूत किरदार। फोटो- स्क्रीनशॉट
    इन कलाकारों ने निभाये भाई-बहन के मजबूत किरदार। फोटो- स्क्रीनशॉट

    HighLights

    1. पर्दे पर कई सितारों ने भाई-बहन के किरदार निभाये हैं
    2. सलमान खुद भाई के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं
    3. प्यार किया तो डरना क्या में अरबाज काजोल के भाई थे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिल्वर स्क्रीन पर कलाकार एक-दूसरे के साथ कई रिश्ते निभाते हैं। कभी प्रेमिका तो कभी पत्नी। कभी पति तो कभी भाई। ये उनकी अदाकारी ही होती है कि हर रिश्ते को पर्दे पर इतनी शिद्दत से निभाते हैं कि दर्शक भावनाओं में डूब जाता है।

    भाई दूज के मौके पर ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों में भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरती से निभाया कि आज भी याद किये जाते हैं। 

    देव आनंद- जीनत अमान (हरे रामा हरे कृष्णा)

    जीनत अमान के करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा है, जिसमें उन्होंने देव आनंद की बहन का रोल निभाया था। जीनत बड़ी बहन के रोल में होती हैं, जिनकी तलाश में देव का किरदार निकलता है। इस फिल्म का गाना 'फूलों का तारों का...' भाई और बहन की बॉन्डिंग दिखाता है।

    यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: हरे राम हरे कृष्णा से लेकर रक्षा बंधन तक, इन फिल्मों में दिखा भाई-बहन का अटूट प्यार

    शाह रुख खान- ऐश्वर्या राय (जोश)

    जोश में शाह रुख- ऐश्वर्या ने जुड़वां भाई-बहन के किरदार निभाये थे। दोनों का रिश्ता इतनी खूबसूरती से दिखाया कि आज भी किसी को उनकी फिल्म के अन्य रोमांटिक पल याद नहीं हैं। 

    अरबाज खान- काजोल (प्यार किया तो डरना क्या)

    भोली-भाली काजोल के कड़क बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले अरबाज खान को इस किरदार में काफी पसंद किया गया। फिल्म में सलमान खान काजोल के लवर के किरदार में थे। यह अकेली फिल्म है, जिसमें अरबाज ने सलमान खान को भी परेशान कर दिया था। फिल्म में सलमान उन्हें बड़े भैया बुलाते नजर आये थे। 

    जूही चावला- संजय सूरी (माई ब्रदर...निखिल)

    माई ब्रदर... निखिल में जूही चावला ने संजय सूरी के भाई का रोल निभाया था। यह एड्स बीमारी पर बनी शुरुआती फिल्मों में शामिल है। फिल्म में मजबूत बहन के किरदार में जूही को काफी पसंद किया गया था। 

    खबरें और भी

    श्रेयस तलपड़े- श्वेता प्रसाद (इकबाल)

    इकबाल में श्रेयस तलपड़े के किरदार की छोटी बहन खदीजा के रोल में श्वेता प्रसाद बसु ने खूब तारीफें बटोरीं। दोनों की बॉन्डिंग फिल्म का खास हिस्सा थी।

    करीना कपूर- तुषार कपूर (गोलमाल रिटर्न्स)

    मुझे कुछ कहना है में रोमांटिक जोड़ी बनाने के बाद तुषार कपूर और करीना कपूर खान गोलमाल रिटर्न्स में भाई-बहन के किरदारों में लौटे। फिल्म में करीना के किरदार का नाम भी एकता ही था, जो तुषार की रियल सिस्टर का नाम है।

    सलमान खान- तब्बू (जय हो)

    जय हो में तब्बू ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। यह किरदार फिल्म के प्लॉट के लिए बेहद अहम था। सलमान ने ऐसे भाई का रोल निभाया था, जो अपनी बहन की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

    ऋतिक रोशन- करिश्मा कपूर (फिजा)

     फिजा करिश्मा कपूर के करियर की यादगार फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित थी। करिश्मा के भाई के किरदार में ऋतिक रोशन थे, जिन्हें वो फिल्म में खोजती नजर आती हैं। 

    फरहान अख्तर- दिव्या दत्ता (भाग मिल्खा भाग)

    फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की बायोपिक की सफलता का श्रेय फरहान-दिव्या के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दिया जा सकता है। फिल्म में भाई-बहन के रोल में फरहान और दिव्या दत्ता ने इमोशनल कर दिया।

    रणवीर सिंह- प्रियंका चोपड़ा (दिल धड़कने दो)

    फिल्मों में रोमांस करने के अलावा रणवीर-प्रियंका की जोड़ी को दिल धड़कने दो में भाई-बहन की भूमिका निभाते देखा गया। फिल्म में उनके 'चॉकलेट-स्नैचिंग' सीन ने हर किसी को अपने भाई-बहन की याद दिला दी थी। 

    यह भी पढ़ें: Ranveer-Deepika Anniversary- पहली नजर में ही होश खो बैठे थे रणवीर, 'किस' से शुरू हुई थी दीपिका संग लव स्टोरी