Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashish Vidyarthi से लेकर कबीर बेदी तक, ढलती उम्र में इन सितारों ने की शादी, एक ने 70 साल में रचाया ब्याह

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 26 May 2023 11:15 AM (IST)

    Bollywood Celebs Marriage in Old Age बी-टाउन के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने ढलती उम्र में शादी करने का फैसला करके हर किसी को हैरान कर दिया। इस लिस्ट म ...और पढ़ें

    Bollywood celebrities who married in the 50s and 60s age From Ashish Vidyarthi to kabir bedi- Photo/Instagram
    Bollywood celebrities who married in the 50s and 60s age From Ashish Vidyarthi to kabir bedi- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Celebs Marriage In Old Age: कहते हैं- 'उम्र सिर्फ एक नंबर है'। हमने कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा है, जिन्होंने उम्र की दीवार को तोड़ प्यार को तवज्जो दी और ढलती उम्र में अपने लविंग पार्टनर के साथ शादी रचाई। आइए आपको उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 40 की उम्र के बाद शादी की।

    आशीष विद्यार्थी ने किससे की दूसरी शादी?

    बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाकर मशहूर हुए आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर और व्लॉगर आशीष ने 60 की उम्र में अपने से 10 साल छोटी रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से 25 मई 2023 को कोलकाता में कोर्ट मैरिज की। पहली बीवी से आशीष को एक बेटा है।

    Photo- Instagram

    कबीर बेदी ने 70 की उम्र में की थी चौथी शादी

    हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने चार-चार शादियां की हैं। उन्होंने चौथी शादी 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से 2016 में की थी। परवीन, कबीर से 30 साल छोटी हैं। कबीर के दो बेटे और एक बेटी (पूजा बेदी) हैं। 

    Photo- Instagram

    60 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने की थी पहली शादी

    टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सालों से राज करने वाली सुहासिनी मुले (Suhasini Mulay) ने 60 की उम्र में पहली शादी की थी। उन्होंने 2011 में डॉक्टर अतुल गुर्तू के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। 

    खबरें और भी

    Photo- Instagram

    नीना गुप्ता को 48 की उम्र में मिला था हमसफर

    फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) को पहला प्यार वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुआ था। बिना शादी के ही नीना गुप्ता मां बन गई थीं। विवियन ने उनसे शादी नहीं की तो उन्होंने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को पाला और फिर 48 की उम्र में शादी रचाई। उन्होंने 2008 में दिल्ली बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी की थी।

    Photo- Instagram

    संजय दत्त की तीसरी पत्नी कौन हैं?

    बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी ढलती उम्र में शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी में तीन शादियां कीं। तीसरी बार वह 50 की उम्र में मान्यता दत्त के साथ 2008 में शादी के बंधन में बंधे। उनकी पहली बीवी से एक बेटी और तीसरी वाइफ से दो जुड़वा बच्चे हैं।

    Photo- Instagram

    उर्मिला मातोंडकर ने 42 की उम्र में की थी शादी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने 2016 में कश्मीर बेस्ड बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। उस वक्त एक्ट्रेस 42 साल की थीं। मोहसिन, उर्मिला से 5 साल छोटे हैं।

    Photo- Instagram

    प्रीति जिंटा ने कब की थी शादी?

    बी-टाउन की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने 41 साल की उम्र में अमेरिका के रहने वाले जीन गुडइनफ़ से शादी की थी। दोनों 2016 में लॉस एंजेलिस में शादी के बंधन में बंधे थे।

    Photo- Instagram

    पिछले साल ही एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं।