Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Celebs Birthday in November: बॉलीवुड के लिए खास है नवंबर का महीना, 11 सुपरस्टार्स धूमधाम से मनाते हैं बर्थडे

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 11:08 PM (IST)

    नवंबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के घरों में महफिल सजती है। उन दिग्गजों में कुछ बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी हैं। ...और पढ़ें

    इन सितारों के घर में नवंबर महीने में मनाया जाता है जश्न। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इन सितारों के घर में नवंबर महीने में मनाया जाता है जश्न। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2 नवंबर को शाह रुख खान का बर्थडे
    2. एक महीने में 11 सुपरस्टार्स का बर्थडे
    3. एक ही तारीख पर पड़ता है दो का जन्मदिन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सितारों के जन्मदिन की उत्सुकता जितनी उनको होती है, उससे कई गुना ज्यादा उनके चाहने वालों को होती है। फैंस बड़ी बेकरारी के साथ अपने पसंदीदा सितारे के जन्मदिन का इंतजार करते हैं। सितारों के घर के बाहर खड़े होकर या उन्हें तोहफे भिजवाकर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। नवंबर के महीने में बी-टाउन के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का जन्मदिन आता है।

    नवंबर के महीने में बॉलीवुड पर अपनी काबिलियत और मेहनत से कब्जा कर चुके दिग्गज सितारों का जन्मदिन आता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सुपरस्टार्स के घर में भी जन्मदिन का जश्न मनाया जाता है। देखिए नवंबर में जन्में बॉलीवुड और साउथ सितारों की लिस्ट...

    Aishwarya Rai

    साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं ऐश्वर्या राय 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने साल 1997 में फिल्म इरुवर से अपना करियर शुरू किया था और हम दिल दे चुके सनम से वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। इसके बाद से ही वह सिनेमा की ब्यूटी क्वीन हैं।

    यह भी पढ़ें- वो सवाल जिसने Aishwarya Rai को बनाया मिस वर्ल्ड, 21 साल की उम्र में खूबसूरत जवाब देकर जीत ली थी दुनिया

    Shah Rukh Khan

    सिनेमा के बादशाह कहलाए जाने वाले शाह रुख खान का बर्थडे 2 नवंबर को पड़ता है। उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया था और पहले शो फौजी से ही वह स्टार बन गए थे। वह दीवाना मूवी से बॉलीवुड में आए थे।

    खबरें और भी

    Monali Thakur

    म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी गायिका मोनाली ठाकुर 3 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह मोह मोह के धागे के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है।

    Tabu

    तीन दशक से तब्बू का फिल्मी दुनिया पर राज चल रहा है। उनका जन्मदिन 4 नवंबर को आता है।

    Athiya Shetty

    दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना बर्थडे मनाती हैं। उन्होंने फिल्म हीरो से अभिनय शुरू किया था, लेकिन आज वह ज्यादातर अपनी मॉडलिंग के लिए सुर्खियां बटोरती हैं।

    Kamal Haasan

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार का बर्थडे 7 नवंबर को पड़ता है। वह न केवल साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी उनका दबदबा है। चाची 420 समेत कई हिंदी फिल्मों से कमल हासन ने बॉलीवुड में नाम कमाया है। 

    Anushka Shetty

    बाहुबली 2 एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को भी किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने साउथ सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह भी कमल हासन की तरह 7 नवंबर को ही जन्मदिन मनाती हैं।

    Anushka Shetty

    Kiran Rao

    आमिर खान की पत्नी और ऑस्कर 2025 में जाने वाली फिल्म लापता लेडीज की डायरेक्टर किरण राव भी 7 नवंबर को ही अपना जन्मदिन मनाती हैं।

    Usha Uthup

    दिग्गज प्लेबैक सिंगर उषा उत्थुप का नाम 60, 70 और 80 के दशक की सबसे शानदार गायिकाओं में गिना जाता है। उनका जन्म 8 नवंबर को हुआ था।

    Vivek Agnihotri

    10 नवंबर को जन्मदिन मनाने वाले विवेक अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक हैं। द कश्मीर फाइल्स का निर्देशन विवेक ने ही किया था।

    Boney Kapoor

    मिस्टर इंडिया और मैदान समेत कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।

    Juhi Chawla

    90 दशक की सुंदरी बाला जूही चावला का भी जन्मदिन नवंबर में ही पड़ता है। वह हर साल 13 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह बी-टाउन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार रह चुकी हैं।

    Aditya Roy Kapur

    आशिकी 2 एक्टर आदित्य रॉय कपूर का जन्मदिन 16 नवंबर को पड़ता है। वह जल्द ही मेट्रो इन दिनों मूवी में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।

    Nayanthara

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार नयनतारा का बर्थडे भी जवान को-स्टार के महीने में ही पड़ता है। वह 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं।

    Zeenat Aman

    70 दशक की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान अपने जमाने की सुपरस्टार कही जाती थीं। वह 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं।

    Sushmita Sen

    मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों से नाम कमाया है।

    Celebs Birthday In November

    Tusshar Kapoor

    गोलमाल 3 एक्टर तुषार कपूर 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। कॉमिक रोल्स से उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है।

    Kartik Aaryan

    भूल भूलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के रूह बाबा कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस वक्त वह अपनी लेटेस्ट रिलीज मूवी भूल भुलैया 3 के लिए सुर्खियों में हैं।

    Salim Khan

    जावेद अख्तर के साथ मिलकर जंजीर और शोले जैसी फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान का जन्मदिन 24 नवंबर को पड़ता है।

    Rakhi Sawant

    ड्रामा क्वीन कही जाने वाली बिग बॉस फेम राखी सावंत का जन्मदिन 25 नवंबर को पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- गूगल पर Shah rukh Khan को लेकर सर्च किए जाते हैं ये 10 सवाल, इंटरव्यू में एक्टर ने खुद बताया था अपना नंबर