Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth : Shilpa ने रेड लहंगे, मीरा राजपूज के मिनिमल लुक में मचाई तबाही; सेलेब्स का करवाचौथ सेलिब्रेशन

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 09:41 PM (IST)

    करवा चौथ (Bollywood Celebs Karwachauth Celebration) का उत्सव पूरे जोश में है क्योंकि 2025 के उत्सवों की शुरुआत हो चुकी है। मुख्य रूप से उत्तर भारत में ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सेलेब्स का करवाचौथ सेलिब्रेशन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    बॉलीवुड सेलेब्स का करवाचौथ सेलिब्रेशन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की करवा चौथ पार्टी मुंबई में सितारों से सजी होती है। साल 2025 भी कुछ ऐसा ही रहा। सज धजकर बीटाउन सेलेब्स सुनीता कपूर के घर करवाचौथ मनाने पहुंचीं।

    पारंपरिक वेशभूषा और अनोखे अंदाज में ये सारी अभिनेत्रियां बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, मीरा राजपूत और गीता बसरा उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने उत्सव की रस्मों में भाग लिया।

    शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

    शिल्पा ने अपने एक्स अकाउंट पर शाम की एक झलक का एक वीडियो शेयर करते हुए होस्ट सुनीता की तारीफ की। शिल्पा ने लिखा- "करवाचौथ की रात। हमेशा की तरह, सुनीता कपूर (जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं) ने बहुत ही शानदार तरीके से किया।"

     

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर छलनी से ही क्यों देखा जाता है पति का चेहरा? पूजा के पीछे का गहरा राज शायद ही जानते होंगे आप

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    शिल्पा लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे और आकर्षक गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो उत्सव के माहौल को बखूबी दर्शा रहा था। वहीं, रवीना ने चटक पीले रंग की साड़ी पहनकर पारंपरिक उत्सव में अपना अलग ही रंग भर दिया। दोनों को साथ बैठकर पूजा की थालियां एक-दूसरे को देते और रस्मों के दौरान तस्वीरें खिंचवाते देखा गया।

    WhatsApp Image 2025-10-10 at 9.18.59 PM

    मीरा कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मिनिमल लुक और मेकअप के साथ भी आप उतनी ही खूबसूरत लग सकती हैं। उन्होंने एक साधारण लेकिन बेहद सुंदर और हल्के काम वाली रेड कलर की साड़ी पहनी थी,जिसके साथ उन्होंने भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज़, पारंपरिक झुमके और मैचिंग पोटली बैग लिया हुआ था।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2025-10-10 at 9.19.08 PM

    रीमा जैन, अलेखा आडवाणी और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ, रेड कलर के सूड में पहुंचीं। अपने पहले करवाचौथ के लिए आलेखा काफी एक्साइटेड दिखीं और पैप्स के लिए मुस्कुराते हुए पोज किया।

    WhatsApp Image 2025-10-10 at 9.20.03 PM

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और पूर्व ब्रिटिश अभिनेत्री गीता बसरा भी करवा चौथ सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंची। वहीं वरुण धवन की पत्नी नताशा भी करवाचौथ पर एथिनक वियर में नजर आईं।

    WhatsApp Image 2025-10-10 at 9.20.14 PM

    इस साल का करवाचौथ कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए उनका पहला करवाचौथ था। वहीं समापन के साथ अन्य सेलेब्स की फोटोज भी सामने आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: इस सरल विधि से करें करवा चौथ व्रत का पारण, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान