Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस बॉलीवुड एक्टर का हुआ था सबसे महंगा तलाक, बीवी ने अलग होने के लिए मांगी थी 400 करोड़ रुपये की एलिमनी!

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 01:39 PM (IST)

    Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का तलाक हो गया है और हर ओर उनके एलिमनी पर बहस हो रही है। इस बीच हम आपको बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक के बारे में बत ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्टर ने तलाक के बाद बीवी को दी इतनी रकम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड एक्टर ने तलाक के बाद बीवी को दी इतनी रकम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2014 में बॉलीवुड कपल का हुआ था तलाक
    2. 400 करोड़ रुपये की एलिमनी की हुई थी डिमांड
    3. तलाक के बाद भी अच्छा है दोनों का रिश्ता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चकाचौंध भरी बॉलीवुड की दुनिया में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। इन दिनों कोरियोग्राफर धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक की चर्चा है। हाल ही में, शादी के पांच साल बाद एक्स कपल ने तलाक ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनश्री ने युजवेंद्र से 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी ली है। धनश्री-युजवेंद्र के तलाक एलिमनी के बीच बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक में से एक ऋतिक रोशन और सुजैन खान की एलिमनी सुर्खियां बटोर रही है।

    जब भी बॉलीवुड सेलेब्स के तलाक की खबरें आती हैं तो सबसे ज्यादा उनके एलिमनी पर बहस छिड़ जाती है। एक दशक पहले ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक एलिमनी भी सुर्खियों में रहा था। कहा जाता है कि बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक सुजैन और ऋतिक का था।

    ऋतिक ने बीवी को दिया था इतना

    फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज थी कि ऋतिक ने सुजैन को तलाक के दौरान 380 करोड़ रुपये का भारी-भरकम गुजारा भत्ता दिया था। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर इस बात को स्वीकार नहीं किया। कहा जाता है कि सुजैन ने शुरू में 400 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, लेकिन शायद आपसी सहमति से यह रकम 380 करोड़ पर तय हुई। खैर, इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया था। ऐसे में हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    Hrithik Roshan Sussanne Khan

    Hrithik Roshan with ex wife Sussanne Khan - Instagram

    ऋतिक और सुजैन की लव स्टोरी

    ऋतिक और सुजैन खान ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों टीनएज से ही एक-दूसरे को जानते थे। एक बार एक्टर ने रिवील किया था कि वह एक ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को देख उन पर दिल हार गए थे। 2000 में दोनों ने सात फेरे लिए और दो बच्चों ऋहान और ऋदान के माता-पिता बने। 13 साल साथ रहने के बाद, 2013 में, दोनों ने अलग होने की घोषणा की। 2014 में उनका तलाक हो गया। भले ही आज वे पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन वे अच्छे दोस्त हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'कब तक रोएगा...', जब Ex Hrithik Roshan को लेकर Kangana Ranaut ने खड़ा किया विवाद, रणबीर को भी नहीं छोड़ा

    Hrithik Roshan family

    Hrithik Roshan family - Instagram

    ऋतिक-सुजैन की पर्सनल लाइफ

    आज, ऋतिक सबा आजाद (Saba Azad) के साथ अपने नए रिश्ते में खुश हैं, तो वहीं सुजैन की जिंदगी में अर्सलान गोनी ने दस्तक दी है। दिलचस्प बात यह है कि ये चारों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अक्सर उन्हें साथ में पार्टी करते और घूमते देखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- दुखी होकर खुद को बाथरूम में बंद कर लेते थे Hrithik Roshan, नहीं बोल पा रहे थे ये एक शब्द