विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड का सबसे अनलकी फिल्म टाइटल जिसकी वजह से फ्लॉप हुई तीन बड़ी फिल्में, डिप्रेशन में चला गया था एक्टर

Published: Sat, 19 Jul 2025 07:44 PM (IST)

फिल्म निर्माता अक्सर अंधविश्वासी होते हैं खासकर जब करोड़ों का दांव लगा हो। अंक ज्योतिष या पसंदीदा अक्षर अक्सर फिल्म ...और पढ़ें

फिल्म कर्ज में ऋषि कपूर के साथ सिमा ग्रेवाल (फोटो-इंस्टाग्राम )
फिल्म कर्ज में ऋषि कपूर के साथ सिमा ग्रेवाल (फोटो-इंस्टाग्राम )

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर साल अनगिनत फिल्में बनती हैं। इनमें से कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप। कभी फिल्म की कहानी, कभी निर्देशन तो कभी कास्ट को इसका जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसी फिल्म के बारे में सुना है जिसका टाइटल ही अशुभ हो। वो भी इतना कि जिसने भी इस नाम पर फिल्म बनाई सब फ्लॉप हुईं? चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

क्या था फिल्म का टाइटल?

आज हम आपको बॉलीवुड की तीन ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ अलग-अलग सालों में,बल्कि दशकों में भी रिलीज हुईं। हालांकि, इन सभी में एक बात समान थी- और वो थी फिल्म का टाइटल। यह कि एक ही टाइटल वाली ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं, जिससे कुछ कलाकारों का करियर खत्म हो गया और उनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ा।

यह भी पढ़ें- केक के लिए फ्लाइट में लड़ बैठे थे Rishi और Neetu Kapoor, वीर दास ने 18 साल बाद सुनाया किस्सा

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई

हम जिस फिल्म टाइटल की बात कर रहे हैं उसका नाम है कर्ज। कर्ज को अक्सर बॉलीवुड का सबसे बदकिस्मत फिल्म टाइटल कहा जाता है। इस नाम से बॉलीवुड में तीन फिल्में बनीं और पांच फिल्मों में कर्ज शब्द का इस्तेमाल हुआ। इन सब में बस एक ही बात कॉमन है कि ये सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। कर्ज भले ही अब एक कल्ट क्लासिक बन गई हो, लेकिन अपनी रिलीज के समय सुभाष घई की कर्ज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। कर्ज 1980 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋषि कपूर के साथ सिमी ग्रेवाल, नीतू कपूर और राज किरण मुख्य भूमिका में थे। हॉलीवुड फिल्म द रीइन्कार्नेशन ऑफ पीटर प्राउड की रीमेक, कर्ज ने दुनिया भर में केवल 3.9 करोड़ रुपये कमाए। इसे औसत कमाई वाली फिल्म का दर्जा दिया गया।

कर्ज हिट रही या फ्लॉप?

ऋषि कपूर की कर्ज के 20 साल बाद, हैरी बावेजा ने सनी देओल के साथ कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ में इसी शीर्षक का इस्तेमाल किया। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब सनी देओल अपने करियर के शिखर पर थे। उनके साथ नजर आए सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी भी हिट फिल्में दे रहे थे। हालांकि, 1980 की तरह, सनी देओल की कर्ज भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई और मुश्किल से अपना बजट वसूल पाई।

सिर्फ 16 करोड़ की हुई कमाई

बॉलीवुड ने फिर भी हार नहीं मानी। साल 2008 में, हिमेश रेशमिया अभिनीत सतीश कौशिक की फिल्म का टाइटल भी "कर्ज" था। यह ऋषि कपूर अभिनीत 1980 की फिल्म की रीमेक थी जिसे 24 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने सिर्फ 16 करोड़ रुपये कमाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निवेशक दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे।

ऋषि कपूर ने बताया था सच

ऋषि कपूर ने अपने संस्मरण में एक बार बताया था कि 1980 की फिल्म की असफलता ने उन्हें कितना गहरा सदमा पहुंचाया था। अभिनेता ने बताया कि कैसे कर्ज के असफल होने पर वे उदास हो गए थे, क्योंकि उन्होंने इसमें बहुत ज्यादा निवेश किया था। साल 2008 में हिमेश रेशमिया अभिनीत फ़िल्म कर्ज़ ने उर्मिला मातोंडकर के फ़िल्मी करियर को बुरी तरह प्रभावित किया। इसके बाद वो सिर्फ छोटी-छोटी भूमिका में ही दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें- 'नस्लभेदी है ब्रिटिश एयरवेज', जब प्लेन में Rishi Kapoor के साथ हुई थी बदतमीजी, गुस्से में ऐसे निकाली थी भड़ास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।