Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Movies On Real Murder Cases: इन 8 फिल्मों में दिखी थीं दिल्ली के 'श्रद्धा मर्डर केस' जैसी दहलाने वाली कहानियां

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 01:29 PM (IST)

    Movies On Real Murder Cases बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियों पर फिल्में बनती रही हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी शामिल हैं जिनकी जघन्यता ने प ...और पढ़ें

    Bollywood Movies Inspired By Real Murder Cases. Photo- Twitter/YoutTube
    Bollywood Movies Inspired By Real Murder Cases. Photo- Twitter/YoutTube

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के श्रद्धा वाकर मर्डर केस की जघन्यता ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रेम, समर्पण और विश्वासघात की ऐसी कहानियां कम ही देखने को मिलती हैं। इस घटना ने कई पुराने मामलों की याद दिला दी है, जिनमें अपराधियों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। इन मामलों ने इतनी सुर्खियां बटोरी थीं कि कहानी 70 एमएम के पर्दे पर पहुंची और इन पर बनी फिल्मों में कई जाने-माने कलाकारों ने अहम किरदार निभाये थे।

    नोएडा डबल मर्डर केस- तलवार, रहस्य

    नोएडा डबल मर्डर केस देश के सबसे सनसनीखेज मर्डर केसों में से एक है। कई सालों तक आरुषि तलवार और हेमराज के दोहरे कत्ल ने सुर्खियां बटोरीं। इस केस से प्रेरित दो फिल्में आयीं- तलवार और रहस्य। 2015 में मेघना गुलजार इस केस की सीबीआई जांच से प्रेरित फिल्म तलवार लेकर आयीं, जिसकी कहानी विशाल भारद्वाज ने लिखी। इस फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। रहस्य का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया था। इस फिल्म में केक मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और मीता वशिष्ठ ने प्रमुख किरदार निभाये थे।

    OTT Platform- तलवार नेटफ्लिक्स और रहस्य जी5 पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2- 'विजय सलगांवकर' के पास सिर्फ तीन दिन का वक्त, पुलिस को मिले सबूत बढ़ाएंगे परिवार की मुश्किलें!

    नीरज ग्रोवर मर्डर केस- नॉट अ लव स्टोरी

    2011 में आयी राम गोपाल वर्मा की फिल्म नॉट अ लव स्टोरी नीरज ग्रोवर मर्डर केस से प्रेरित थी। इस फिल्म में माही गिल और दीपक डोबरियाल ने मुख्य किरदार निभाये थे। माही का किरदार अनुषा चावला मारिया सुसायराज से प्रेरित था, जबकि दीपक ने एमिली जेरोम मैथ्यू पर आधारित कैरेक्टर रॉबिन फर्नांडिस प्ले किया था। 

    OTT Platform- यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    जेसिका लाल मर्डर केस- नो वन किल्ड जेसिका

    राज कुमार गुप्ता निर्देशित नो वन किल्ड जेसिका की कहानी दिल्ली के हाइप्रोफाइल जेसिका लाल मर्डर केस से प्रेरित थी। इस फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने लीड रोल्स निभाये थे। विद्या ने जेसिका की बड़ी बहन सबरीना लाल का रोल निभाया था, जबकि रानी एक न्यूज एंकर के रोल में थीं। मायरा कर्ण ने जेसिका की भूमिका निभायी थी।

    खबरें और भी

    OTT Platform- यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    बदायूं केस- आर्टिकल 15

    कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना ने अनुभव सिन्हा को आर्टिकल 15 बनाने के लिए प्रेरित किया। यह फिल्म इस केस के जरिए संवैधानिक अधिकारों की बात करती है। आयुष्मान खुराना ने इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर का रोल निभाया था। 

    OTT Platform- यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    स्टोनमैन- द स्टोनमैन मर्डर्स

    अस्सी के दौर में मुंबई की रातें एक सीरियल किलर की दहशत में डूबी रहती थीं। गुमनाम किलर को हत्या करने के अंदाज की वजह से स्टोनमैन कहा जाने लगा था। यह कातिल सोते हुए लोगों की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या करता था। यह कातिल कभी नहीं पकड़ा गया। 2009 में इस केस से प्रेरित फिल्म द स्टोनमैन मर्डर्स आयी, जिसे मनीष गुप्ता ने निर्देशित किया था। केके मेनन और अरबाज खान लीड रोल्स में थे। फिल्म में इस अनसुलझे केस की परतों को उघाड़ने की कोशिश की गयी थी।

    OTT Platform- यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    रमन राघव- रमन राघव 2.0 

    अनुराग कश्यप निर्देशित रमन राघव 2.0 साठ के दौर की मुंबई में सक्रिय एक हत्यारे से प्रेरित फिल्म थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किलर और विक्की कौशल ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। हालांकि, अनुराग ने फिल्म को आधुनिक कालखंड में दिखाया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

    OTT Platform- यह फिल्म Zee5 पर मुफ्त यानी सब्सक्रिप्शन के बिना देखी जा सकती है।

    बिकिनी किलर- मैं और चार्ल्स

    मैं और चार्ल्स के नाम से 2015 में आयी इस फिल्म का निर्देशन प्रवाल रमन ने किया था। बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज की जिंदगी से प्रेरित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने टाइटल रोल निभाया था। फिल्म में रिचा चड्ढा, आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा ने लीड रोल्स निभाये थे।

    OTT Platform- Zee5 पर यह फिल्म मुफ्त यानी सब्सक्रिप्शन के बिना देखी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Khakee The Bihar Chapter- यूपी-बिहार बिना नहीं ओटीटी का गुजारा, क्राइम वेब सीरीजों में दो राज्यों का बोलबाला