विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर ये हसीना बन गई थीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, इस्लाम धर्म अपनाकर बदला था नाम!

Published: Sun, 06 Apr 2025 02:44 PM (IST)

बॉलीवुड में एक हसीना 90 के दशक में आईं और आते ही छा गईं। उन्होंने फिल्मी दुनिया को मात्र तीन ...और पढ़ें

इस हीरोइन ने एक साल में की थीं सबसे ज्यादा फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस हीरोइन ने एक साल में की थीं सबसे ज्यादा फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक्ट्रेस ने 1990 में किया था डेब्यू
  2. एक साल में तीन ब्लॉकबस्टर हुईं फिल्में
  3. एक साल में दी थीं सबसे ज्यादा फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टारडम कब किसका यह किसी को नहीं पता है। किसी को सालों मेहनत के बाद भी पहचान नहीं मिलती और कोई आते ही रातोंरात स्टार बन जाता है। 90 के दशक में भी एक हसीना फिल्मी दुनिया में आई थीं। 16 साल की थीं। पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आ गईं और आते ही ऐसी तबाही मचाई कि उस वक्त की टॉप एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ दिया।

यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि दिव्या भारती थीं। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती सिर्फ 16 साल की थीं, जब उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म तेलुगु भाषा में बोबिली राजा (Bobbili Raja) थी जो 1990 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दिव्या छा गईं।

पहली हिंदी फिल्म नहीं हो पाई थी रिलीज

पहली हिट मूवी के बाद दिव्या भारती ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दो और तेलुगु मूवीज एसेंबली राउडी और राउडी अलुदु कीं जो हिट रहीं। साउथ सिनेमा में अपना नाम बनाने के बाद दिव्या भारती ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। बात साल 1991 की है, जब दिव्या को पहली बार हिंदी फिल्म करने का मौका मिला। उन्हें एक और फौलाद के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन मूवी रिलीज नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें- 16 साल की उम्र में डेब्यू, 19 साल में मौत, Divya Bharti के निधन के बाद को-स्टार के साथ हुई थी अजीब घटना

Photo Credit - Instagram

सबसे ज्यादा फिल्म करने का था रिकॉर्ड

एक और फौलाद तो न रही, लेकिन दिव्या भारती को एक साल में ही 10 हिंदी फिल्में मिल गई थीं जिसमें विश्वात्मा, दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, जान से प्यारा, दीवाना, बलवान, दिल ही तो है, दुश्मन जमाना, गीत और दिल आशना है शामिल हैं। वह आज भी इनमें तीन फिल्में थीं जिसने भारती को बॉलीवुड की टॉप और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बना दिया था। इसके बाद उनकी झोली में इतनी फिल्में आईं कि कोई जवाब नहीं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Photo Credit - Instagram

दिव्या भारती जब सिनेमा में आईं और सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाई, उस वक्त कोई भी उन्हें टक्कर नहीं दे पा रहा था। यहां तक कि श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी अदाकाराओं का चार्म भी फीका पड़ने लगा था। दिव्या की तो हमेशा श्रीदेवी से तुलना की जाती थी, क्योंकि दोनों का चेहरा काफी हद तक मिलता था। दिव्या ने धीरे-धीरे सभी हीरोइनों का जादू कम कर दिया था। वह सिर्फ 19 साल की थीं, जब उन्होंने इतना स्टारडम पा लिया।

18 की उम्र में कर लिया था निकाह

दिव्या ने मई 1992 में फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला के साथ शादी भी कर ली थी। कहा जाता है कि साजिद से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था और नाम बदलकर सना रख लिया था। उनकी शादी सीक्रेट तरीके से हुई थी जहां सिर्फ उनका हेयरड्रेसर और क्लोज फ्रेंड ही मौजूद थी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि 5 अप्रैल 1993 को उनकी अपने घर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक कर दिया था। 

यह भी पढ़ें- Divya Bharti के 'सात समंदर पार' गाने का है इस इंग्लिश सॉन्ग से कनेक्शन, 37 साल पुराना वीडियो आपको भी चौंका देगा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।