यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Upcoming Release 2025: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, रिलीज होंगी ये टॉप की मूवीज
सिनेमा लवर्स का मनोरंजन नए साल में भी जारी रहेगा। बड़े पर्दे पर कई बिग स्टार्स की फिल्में उतरेंगी। अगर आपको रोमांटिक और कॉमेडी जोनर की मूवीज देखनी पसं ...और पढ़ें

HighLights
- रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल
- साल 2025 में रिलीज होगी कॉमेडी और रोमांटिक जोनर की फिल्में
- अजय देवगन और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्में भी होंगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 सिनेमा लवर्स के लिए स्पेशल साबित हो सकता है। नए साल में बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर आएगी। आमतौर पर लोग कॉमेडी और रोमांटिक जोनर की पिक्चर को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको भी ऐसी मूवीज का इंतजार है तो आने वाला साल आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। दरअसल, लिस्ट में बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों की फिल्मों का नाम शामिल है। नए साल में मनोरंजन जारी रखने के लिए अपकमिंग रिलीज फिल्मों का पूरा कलैंडर जरूर देख लें।
साल 2025 में अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सितारे अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा, सिनेमाघरों में कई अन्य स्टार्स की रोमांटिक और कॉमेडी जोनर की चर्चित फिल्में भी रिलीज होंगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए करण जौहर जाने जाते हैं। नए साल में करण के प्रोडक्शन और शशांक खैतान की निर्देशित फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज होगी। बता दें कि साल 2024 में फिल्म की घोषणा की गई थी। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। ये मूवी रोमांटिक और कॉमेडी बेस्ड होगी। आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें- 2025 Upcoming Movies: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, सिल्वर स्क्रीन पर आएंगे जब ये बड़े स्टार
हाउसफुल 5 होगी रिलीज
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साजिद नाडियावाला की हाउसफुल प्रेंचाइजी की पांचवी मूवी का सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा और फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिलीज डेट की बात करें तो यह मूवी 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर उतरेगी।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
दे दे प्यार दे 2 फिल्म
अजय देवगन और रकुल प्रीत की रोमांटिक फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में आया था। अब सिंघम अगेन के बाद नए साल में अभिनेता दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक बार रकुल और अजय की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें और भी
.png)
Photo Credit- Instagram
साल 2025 में ये फिल्में भी होंगी रिलीज
नए साल में मनोरंजन जारी रहेगा। दरअसल, साल 2025 में थामा, धड़क 2 और चांद मेरा दिल जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से फिलहाल तक पर्दा नहीं उठाया है।