Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभिनेत्री जिन्हें दोनों शादियों में मिला धोखा, पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने हड़पी सारी संपत्ति!

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 23 Nov 2024 11:58 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ भले ही सक्सेसफुल हो लेकिन पर्सनल लाइफ में उनके हिस्से बस दुख और तकलीफें ही आई हैं। आज हम आपको 70 और ...और पढ़ें

    पति को आखिरी बार भी नहीं देख पाई थी एक्ट्रेस (Photo- Instagram)
    पति को आखिरी बार भी नहीं देख पाई थी एक्ट्रेस (Photo- Instagram)

    HighLights

    1. 70 से 80 के दशक में बटोरी जमकर लाइमलाइट
    2. करियर के पीक पर अभिनेत्री ने रचाई शादी
    3. पति के निधन में पर परिवार वालों ने किया बुरा बर्ताव

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आज तो फिल्म इंडस्ट्री में हर एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के होश उड़ाती हैं। हालांकि आज से 10-20 साल पहले ऐसी कम ही अभिनेत्रियां हुआ करती थीं जो लीक से हटकर अपने बोल्ड लुक्स के लिए चर्चा में रहीं हो। उस वक्त कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए अखबार के फ्रंट पेज पर रहते थे। ऐसी ही एक एक्ट्रेस अपनी टूटी शादियों और पति के अफेयर की खबरों लिए मशहूर हुई थीं। इनकी पर्सनल लाइफ में इतने उतार-चढ़ाव आए कि वह अकेली रह गईं। 

    शादी के साथ आया बड़ा तूफान

    जिस अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं उनका नाम जीनत अमान है। जीनत ने अपने शानदार फिल्मी करियर में शशि कपूर, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, राजेश खन्ना जैसे कई सफल एक्टर्स के साथ काम किया। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में एंट्री के साथ ही सिनेमा की हवा बदलकर रख दी। उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

    Photo Credit- Instagram

    फिल्मों से दूर पर्सनल लाइफ में उन्होंने कई दुख झेले। जीनत को कभी वो लाइफ नहीं मिल पाईं जिसकी एक्ट्रेस ने उम्मीद की। उन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला लिया। ये शादी उनके जीवन में क्या नया तूफान लाने वाली थी इसकी उन्हें थोड़ी भी भनक नहीं थी।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- पहले लीड रोल, फिर बनीं आइकॉनिक मां, आज जानवरों संग बिता रहीं जीवन, पहचान कौन?

    शादी के साल भर में सामने आई पति के अफेयर की खबर

    जीनत अमान का फिल्मी करियर भले ही हिट रहा, लेकिन उन्हें सच्चा प्यार कभी नसीब नहीं हुआ। उनकी पहली शादी(1978) निर्देशक संजय खान से हुई। ये शादी सालभर भी न चल सकी और बुरे नोट पर खत्म हुई। संजय खान से अलग होने के बाद एक्ट्रेस को एक बार फिर प्यार हुआ। वह बॉलीवुड एक्टर मजहर खान के साथ इश्क में कर बैठीं और दोनों ने 1985 में शादी कर ली।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

    मगर ये रिश्ता भी उनके जीवन में खासे रंग नहीं भर पाया। शादी के एक साल से भी कम समय में उन्हें अपने पति के अफेयर के बारे में पता चल गया था। फिर भी अभिनेत्री ने इस रिश्ते में रहने का फैसला किया ये सोचकर कि आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा। हालांकि 12 साल साथ रहने के बाद जब जीनत ने मजहर को छोड़ने का फैसला लिया। उनका ये फैसला ससुराल वालों को रास नहीं आया।

    ससुराल वालों ने अभिनेत्री के साथ किया ऐसा सुलूक

    जीनत अमान के अलग होने के फैसले में ससुराल वाले एक्ट्रेस के खिलाफ थे। अभिनेत्री ने उस समय दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे उनके पति को कई चीजों की बुरी लत लग गई थी और उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही थी, क्योंकि मदद के लिए तैयार नहीं थे। बता दें कि दोनों के तलाक के बाद ही मजहर खान का निधन हो गया था।

    Photo Credit- Instagram

    इस बात से नाराज उनके ससुराल वालों ने मजहर के अंतिम संस्कार में जीनत को शामिल होने की परमिशन नहीं दी थी साथ ही उनकी संपत्ति से भी बाहर कर दिया था। इस शादी से उन्हें दो बेटे जहान और अजान हैं। इतनी कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। आज वो फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं साथ ही साइड बिजनेस में भी एक्टिव हैं। 

    ये भी पढ़ें- Guzaarish बनाने से पहले क्यों डिप्रेशन में चले गए थे Sanjay leela Bhansali? 14 साल बाद किया खुलासा