विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने स्टाइल से एक बार फिर आपका दिल जीत लेंगी जाह्नवी और ख़ुशी कपूर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 06:19 AM (IST)

इन तस्वीरों से यह साफ़ है कि पूरा परिवार इस ख़ास मौके पर बहुत खुश नज़र आया और सबने मिलकर काफी इंजॉय किया!

अपने स्टाइल से एक बार फिर आपका दिल जीत लेंगी जाह्नवी और ख़ुशी कपूर, देखें तस्वीरें
अपने स्टाइल से एक बार फिर आपका दिल जीत लेंगी जाह्नवी और ख़ुशी कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ हमेशा सुर्ख़ियों में रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट यह है कि हाल ही में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बोनी कपूर अपनी बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के साथ दिल्ली में थे।

दिल्ली से कपूर परिवार की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आप देखें तो पूरा परिवार एक अलग ही रंग में दिख रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान जाह्नवी और ख़ुशी कपूर ने खींचा, जो आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं। दोनों बहनें इस दौरान इतनी खूबसूरत नज़र आ रही हैं कि आप भी इनके मुरीद हो जायेंगे! 

यह भी पढ़ें: सैफ़ अली ख़ान के स्टाइलिश बेटे इब्राहिम भी चले बॉलीवुड की राह, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

जाह्नवी कपूर के बारे में आप जानते ही हैं कि उन्होंने हाल ही में ‘धड़क’ से अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू किया है और अब वो अपनी आने वाली फ़िल्म ‘तख़्त’ के लिए चर्चा में हैं। आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर इस मौके पर इस ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

संजय कपूर भी अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ इस मौके पर मौजूद थे। बहरहाल, इस तस्वीर में आप संजय कपूर की बेटी शनाया को अपनी बहन जाह्नवी और ख़ुशी के साथ भोजन का लुफ्त उठाते देख सकते हैं।

बोनी कपूर भी इस दौरान बेहद खुश नज़र आये और कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए।

अनिल कपूर भी इस दौरान पूरे रंग में दिखे और इन तस्वीरों में उनकी ख़ुशी भी साफ़ महसूस की जा सकती है।

मोहित मारवाह भी इस दौरान मौजूद थे और पूरा परिवार बेहद खुश और उत्साहित नज़र आया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड विशेष: इन 7 अभिनेत्रियों का हमेशा कर्जदार रहेगा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

बहरहाल, इन तस्वीरों से यह साफ़ है कि पूरा परिवार इस ख़ास मौके पर बहुत खुश नज़र आया और सबने मिलकर काफी इंजॉय किया! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।