Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बोनी कपूर ने दिया पोज, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 01:49 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें वह काफी हॉट पोज देती हुई नजर आ रही है। इस ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya: फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बोनी कपूर नजर आए हैं। दोनों मुंबई में आने में एनएमएसीसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर ने भले ही एनएमएसीसी कार्यक्रम में फोटोग्राफर्स के साथ पोज न दिया हो लेकिन उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को उनके पिता बोनी कपूर के साथ स्पॉट किया गया।

    बोनी कपूर जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आए

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का मुंबई में अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ है। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इसमें भाग लिया। जाह्नवी कपूर ने इस अवसर पर मीडिया के लिए पोज नहीं किया था लेकिन उनके पिता बोनी कपूर बेटी के दोस्त और रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आए। एक पैपराजी अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बोनी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ आते हुए देखा जा सकता है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by PeepingMoon: Bollywood News (@peepingmoonofficial)

    बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया कैमरे के आगे पोज देते नजर आए हैं

    बोनी कपूर ने जहां फॉर्मल आउटफिट पहन रखा था। वहीं, शिखर पहाड़िया ने ग्रीन जैकेट और व्हाइट शर्ट पहन रखी थी। दोनों कैमरे के आगे पोज देते नजर आए हैं। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। शिखर पहाड़िया ने इससे पहले जाह्नवी कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि, दोनों को कई अवसर पर साथ देखा जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    शेखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं 

    गौरतलब है कि शेखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। दोनों ने इसके पहले ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आते हैं। इसके पहले कॉफी विद करण 7 पर करण जौहर ने जाह्नवी कपूर और शेखर पहाड़िया के रिश्ते की खबर को लगभग कंफर्म कर दिया था।

    खबरें और भी

    जाह्नवी कपूर कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है

    जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाती है।