Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब श्रीदेवी के प्‍यार में पागल हो गए थे Boney Kapoor, नजदीक आने के लिए ऑफर की थी मोटे बजट की फिल्‍म

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 09:57 AM (IST)

    आज बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपना 69वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। उनका जन्‍म 1955 में उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। बोनी कपूर ने ...और पढ़ें

    बोनी कपूर का उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था जन्‍म। (Image Credit- Instagram)
    बोनी कपूर का उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था जन्‍म। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 1980 में श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे बोनी कपूर।
    2. बोनी कपूर ने की थी दो शादियां।
    3. बोनी कपूर की पहली पत्‍नी मोना तो दूसरी थीं श्रीदेवी।

    एंटरटेनमेंट डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जब‍ सच्‍चा प्‍यार होता है तो न क‍िसी काम में मन लगता है और न ही चैन आता है। बस प्‍यार ही प्‍यार दिखाई देने लगता है। ऐसे में प्‍यार में पड़ा इंसान भी अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कुछ भी करने को करने को तैयार होता है। ठीक ऐसी ही लव स्‍टोरी थी बोनी कपूर और श्री देवी की। जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी का दिल जीतने का हर संभव प्रयास क‍िया था। आज प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपना 69वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।

    बोनी कपूर का जन्‍म 1955 में उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। आज हम आपको बोनी कपूर के जन्‍मदिन के मौके पर उनकी लव स्‍टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी रोचक बातें। दरअसल 2013 में इंडिया टुडे वुमन समिट में बात करते हुए बोनी कपूर ने खुलासा क‍िया था क‍ि वो कैसे श्रीदेवी के प्‍यार में पड़े थे।

    1980 में देखते ही हो गया था प्‍यार

    उन्‍होंने बताया क‍ि 1980 के दशक में पहली बार श्रीदेवी को उनकी तमिल फिल्म 16 Vayathinile में स्‍क्रीन पर देखकर प्‍यार हो गया था। उन्‍होंने उस वक्‍त सोचा भी नहीं था क‍ि वो उनके प्‍यार में इस तरह पागल हो जाएंगे क‍ि सुध ही खो बैठेंगे। इसके बाद जब बोनी कपूर 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बना रहे थे, तो उनकी श्रीदेवी से मुलाकात हुई।

    फिल्‍म के लिए आफर कर दिया 11 लाख

    'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी थीं। श्रीदेवी हर फिल्म का 8-8.5 लाख रुपये चार्ज करती थीं। बोनी कपूर ने इस फिल्म में श्रीदेवी को साइन करने के लिए 11 लाख रुपये तक देने की पेशकश की थी, ताकि वो श्रीदेवी के साथ काम कर सकें। बोनी कपूर ने इस बामत का ध्‍यान रखा कि सेट पर श्रीदेवी को हर सुविधा मिले। चाहे मेकअप रूम हो या कॉस्ट्यूम्स, किसी चीज में कोई कमी न हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sridevi Birth Anniversary: जन्मदिन पर बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, खास पोस्ट को देख भावुक हुए फैंस

    'चांदनी' की शूटिंग में श्रीदेवी को भी हुआ प्‍यार

    फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग पूरी होने के बाद दोनों आए दिन मिलने लगे। दोनों में गहरी दोस्‍ती हो चुकी थी। श्रीदेवी की मां भी जब बीमार पड़ीं, तो बोनी कपूर ने उनकी खूब मदद की, जिससे श्रीदेवी का झुकाव भी उनके प्रति बढ़ने लगा। स्विट्जरलैंड में फिल्म 'चांदनी' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को ये एहसास हुआ कि ये महज दोस्‍ती ही नहीं, बल्कि उससे बढ़कर है।

    1996 में बोनी ने श्रीदेवी से की थी शादी  

    उन दिनों बोनी कपूर शादीशुदा थे। उन्‍होंने मोना शौरी से शादी की थी। जिससे उन्‍हें एक बेटा यानी एक्‍टर अर्जुन कपूर है। लेक‍िन श्रीदेवी के प्‍यार में पड़ने के बाद बोनी कपूर ने उन्‍हें तलाक दे दिया। इसके बाद 1996 में श्रीदेवी से शादी रचा ली। इसका खुलासा 1997 में हुआ। श्रीदेवी और बाेनी कपूर की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम जान्‍ह्वी कपूर और खुशी कपूर हैं। आपको बता दें क‍ि बोनी की पहली पत्‍नी मोना शौरी का 2012 तो दूसरी पत्‍नी श्रीदेवी का 2018 में निधन हो गया था।

    यह भी पढ़ें: Sridevi Birth Anniversary: जाह्नवी के बालों से श्रीदेवी को था बेहद प्यार, क्यों नहीं पहनने देती थीं काले कपड़े?