Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Boney Kapoor: श्रीदेवी ने देखी थी Janhvi Kapoor की डेब्यू फिल्म, मां-बेटी इस फिल्म में करने वाली थीं साथ काम

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 12:31 PM (IST)

    निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहने से अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ध ...और पढ़ें

    श्रीदेवी ने देखी थी जाह्नवी की धड़क फिल्म। (Photo Credit: Instagram)
    श्रीदेवी ने देखी थी जाह्नवी की धड़क फिल्म। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. श्रीदेवी ने देखी थी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म।
    2. बोनी कपूर ने किया खुलासा।
    3. कारण जौहर की फिल्म में दोनों साथ काम करने वाली थीं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे काफी साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें याद करते हुए दिखाई देते हैं। उनका निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। उनके निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी ने अपने 5 दशकों से ज्यादा लंबे करियर के साथ सदमा, चांदनी, जुदाई और मॉम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं।

    श्रीदेवी की मौत के कुछ महीनों बाद ही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई थी। अपनी बेटी को बड़े पर्दे पर देखने से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब हाल ही में, बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि श्री ने जाह्नवी की फिल्म देखी थी।

    श्रीदेवी ने देखी थी 'धड़क'

    बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ और करियर से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का दुख होता है कि श्रीदेवी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थीं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब श्रीदेवी जिंदा थीं, उस समय उन्होंने 'धड़क' की रश देखी थी। ऐसे में उन्होंने जाह्नवी को स्क्रीन पर देखा था। जाह्नवी के ऑडिशन के बाद, उन्हें न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में स्कॉलरशिप मिली थी।

    इस फिल्म में साथ काम करने वाले थीं श्रीदेवी और जाह्नवी

    बोनी कपूर ने आगे बात करते हुए बताया कि श्रीदेवी अगर जिंदा होती, तो वह जाह्नवी के साथ कलंक मूवी में काम करतीं। इस फिल्म का पहले नाम शिद्दत रखा जाना था।

    खबरें और भी

    जाह्नवी के साथ शिद्दत बनाना चाहते थे करण

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    करण जौहर ने जाह्नवी कपूर लॉन्च करने की इच्छा जाहिर की थी और वो जाह्नवी के साथ शिद्दत बनाना चाहते थे। यह फिल्म बाद में 'कलंक' नाम से रिलीज हुई। करण चाहते थे कि जाह्नवी इसमें वो भूमिका निभाएं जो अब आलिया ने निभाई है और श्रीदेवी वह भूमिका निभाएं जो माधुरी दीक्षित ने निभाई।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

    जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल की शुरुआत में उन्होंने वरुण धवन के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म बवाल में काम किया था। वहीं, जाह्नवी की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 2024 में तेलुगु फिल्म देवारा और हिंदी फिल्म उलझ में भी नजर आ सकती हैं।