विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परदे पर फिर दिखेंगी श्रीदेवी, मिस्टर इंडिया से होगा ऐसा कनेक्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 08 Mar 2018 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 12:08 PM (IST)

बुधवार को श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अनाथालय जा कर अपना जन्मदिन मनाया। वो इस साल जुलाई में फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

परदे पर फिर दिखेंगी श्रीदेवी, मिस्टर इंडिया से होगा ऐसा कनेक्शन
परदे पर फिर दिखेंगी श्रीदेवी, मिस्टर इंडिया से होगा ऐसा कनेक्शन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी, इस इंडस्ट्री की ऐसी महिला कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया का इतना मनोरंजन किया, जिसे कभी भूला नहीं जा सकेगा। उनकी याद एक डॉक्युमेंट्री के जरिये जीवंत रहेगी, जिसे बनाने का फैसला किया गया है।

मालूम हो कि दुबई में भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उनके निधन को लेकर शुरू में मिस्ट्री बनी थी लेकिन बाद में दुबई पुलिस ने सारी जांच के बाद किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई। बीती 28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। बाद में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में उस पूरी घटना का जिक्र भी किया था। बोनी ने अब फैसला किया है कि श्रीदेवी के बारे में एक विस्तृत डॉक्युमेंट्री बनाई जाय जिसमें उनके बारे में हर पहलू को दर्शाया जाय।

जानकारी के मुताबिक इस डॉक्युमेंट्री में श्रीदेवी के कुछ अनदेखे वीडियो शामिल किये जाएंगे और साथ ही उन सभी लोगों से बात की जायेगी, जिनकी ज़िंदगी में श्रीदेवी का दखल रहा हैl बताया जा रहा है कि इस डॉक्युमेंट्री के लिए बोनी कपूर ने शेखर कपूर से बात की है ताकि वो इसका निर्देशन करें। शेखर कपूर ने ही श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी, जो श्रीदेवी की कुछेक लोकप्रिय फिल्मों में है। श्रीदेवी के निधन से उनका परिवार तब डिस्टर्ब रहा है। हालांकि बुधवार को श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अनाथालय जा कर अपना जन्मदिन मनाया। वो इस साल जुलाई में फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देओल्स संग जमकर नाचे सलमान, सोनाक्षी, शत्रुघ्न और रेखा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।