Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Deol नहीं भुला पा रहे हैं ये गम, Border 2 सॉन्ग लॉन्च पर कहा-मेरा दिमाग हिला हुआ है

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 09:55 AM (IST)

    Border 2 Movie: बीते दिनों वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' का पहला गाना BSF जवानों के बीच जैसलमेर में रिलीज किया गया। इस दौरान सोनू निगम ने जहां अपनी आवाज ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 के सॉन्ग लॉन्च पर सनी देओल हुए इमोशनल/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 के सॉन्ग लॉन्च पर सनी देओल हुए इमोशनल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ओरिजिनल स्टार सनी देओल को इस बार वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ज्वाइन करने वाले हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड बॉर्डर 2 का कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था और बीते दिन फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया।

    जैसलमेर में BSF जवानों के बीच इस गाने को लॉन्च करते वक्त सनी देओल एक बार फिर से काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने रुआंसी आवाज में सबसे बातचीत की और अपना दर्द बयां किया।

    बॉर्डर 2 के गाने के लॉन्च पर सताई पिता की याद

    जैसलमेर में BSF जवानों के बीच हुए इस इवेंट में भावुक सनी देओल ने सबसे पहले सभी का हाल चाल लिया और कहा, "कैसे हैं आप लोग? मैं आपके परिवार का हिस्सा ही हूं, जब से मैंने बॉर्डर की है। मैंने 1997 में बॉर्डर की थी,क्योंकि मैंने जब अपने पापा की फिल्म 'हकीकत' देखी थी तो वह मुझे बहुत प्यारी लगी थी। उस वक्त मैं बहुत छोटा था, लेकिन जब मैं एक्टर बना तब मैंने डिसाइड किया कि मैं अपने पापा की तरह फिल्म करूंगा।"

    यह भी पढ़ें- Border 2 Song: बॉर्डर पर जवानों की दहाड़ के बीच रिलीज हुआ गाना, 5 दिग्गज सिंगर्स की आवाज खड़े कर देगी रोंगटे

    सनी देओल ने इस इवेंट पर आगे कहा, "मैंने जेपी दत्ता साहब के साथ बात की और हम दोनों ने ये डिसाइड किया कि हम इस सब्जेक्ट में फिल्म बनाएंगे, जो बहुत ही प्यारा है और आप सबक दिलों में बसा हुआ है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Desi Viral (@desiviralofficial)

    सनी बोले-मेरा दिमाग हिला हुआ है

    1964 में रिलीज हुई हकीकत के बारे में बात करते हुए सनी देओल पिता धर्मेंद्र को याद करके इतने भावुक हो गए कि उन्होंने आगे कहा, "मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा, मेरा दिमाग हिला हुआ है"। आपको बता दें कि 24 नवंबर को सनी देओल के पिता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। हालांकि, सनी और उनका परिवार इस गम से उभर नहीं पाया है। सनी को कई मौकों पर भावुक होते हुए देखा गया है।

    Gemini_Generated_Image_rmkaaermkaaermka

    खबरें और भी

    बॉर्डर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो, यह फिल्म इस महीने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है।

    यह भी पढ़ें- Ghar Kab Aaoge Teaser: 28 साल बाद फिर आया वो संदेशा, Border 2 का नया गाना पहुंचाएगा दिल को सुकून