'मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो...', बॉलीवुड में पक्षपात पर Border 2 एक्ट्रेस मोना सिंह का तंज!
एक्ट्रेस मोना सिंह ने लाल सिंह चड्ढा समेत कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाई है। ऑन-स्क्रीन पर उम्रदराज महिला की भूमिका निभाने पर मोना ने अपना रिएक्शन ...और पढ़ें

मोना सिंह ने बॉलीवुड में पक्षपात पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 44 साल की मोना सिंह (Mona Singh) ने लाल सिंह चड्ढा में 16 साल बड़े अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की मां की भूमिका निभाकर सभी को चौंका दिया था। इतनी कम उम्र में मां की भूमिका निभाने से जहां एक्ट्रेसेस कतराती हैं, वहीं मोना ने यह रिस्क उठाया।
मोना सिंह ने बॉर्डर 2 (Border 2) और मुंज्या जैसी फिल्मों में भी मां की भूमिका निभा चुकी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने 40s में उम्र में बड़े एक्टर्स की मां की भूमिका निभाने पर रिएक्शन दिया है। साथ ही इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस और एक्टर्स के बीच के पक्षपात पर भी बात की है।
उम्रदराज महिला का किरदार निभाने पर मोना सिंह
मोना सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि लोग उनसे हमेशा पूछते हैं कि वह स्क्रीन पर बूढ़ी महिला का किरदार क्यों निभा रही हैं। पीटीआई के साथ बातचीत में मोना ने कहा, "मैंने कभी भी अपनी ऑन-स्क्रीन एज की परवाह नहीं की क्योंकि मैं बहुत कॉन्फिडेंट हूं और मुझे पता है कि मैं कौन हूं। मुझे कुछ भी साबित नहीं करना है, इसीलिए मैं रिस्क लेती रहती हूं।
लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं, 'आप स्क्रीन पर इतनी बूढ़ी क्यों दिखती हैं?' मैं कहती हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह वह किरदार है जो मैं निभा रही हूं और यह मुझे सच में बहुत एक्साइट करता है।"
खबरें और भी
बॉलीवुड में भेदभाव पर मोना सिंह की राय
मोना सिंह को बड़े पर्दे पर बूढ़ी महिला का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात का दुख होता है कि मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक लीड रोल्स में हैं, जबकि महिलाएं ऐसा नहीं कर सकती हैं। बकौल एक्ट्रेस, "लोग ऐसा सोचते हैं। आप देखो, सिर्फ इसी इंडस्ट्री में महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है और यह बहुत दुख की बात है।
जबकि 60 साल के आदमी अभी भी रोमांटिक लीड रोल कर सकते हैं, महिलाएं नहीं कर सकतीं। लेकिन मैंने कभी इस बारे में ज्यादा परवाह नहीं की क्योंकि मैं वैसी बनना ही नहीं चाहती थी।"
यह भी पढ़ें- दिनभर में सिर्फ इंटरनेट पर 45 मिनट बिताती हैं मोना सिंह, इंटरनेट से स्टारडम तय होने पर दिया ये बयान
हाल ही में, मोना सिंह अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल की भूमिका में नजर आईं। अब एक्ट्रेस कोहरा सीजन 2 (Kohra Season 2) में पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें- आर्यन के शो में Bobby Deol को Kiss करना मोना सिंह के लिए था मुश्किल, बोलीं - 'दोस्तों का रात में फोन आया कि...'