Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Border 2: 27 साल बाद फिर फौजी बनकर लौट रहे हैं Sunny Deol, 'बॉर्डर 2' का पहला अनाउंसमेंट वीडियो आया सामने

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 10:54 AM (IST)

    साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर को आज 13 जून को 27 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। दरअसल ग ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 का अनाउंसमेंट वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    बॉर्डर 2 का अनाउंसमेंट वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 की हुई आधिकारिक घोषणा
    2. 27 साल बाद फिर फौजी बनकर लौटेंगे एक्टर
    3. फिल्म को लेकर सनी देओल के फैंस हुए एक्साइटेड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Border 2 Announcement: जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' को लोगों से काफी प्यार मिला। इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए। पिछले काफी समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही थी।

    ऐसे में आज गुरुवार को अभिनेता ने अपने फैंस को इससे जुड़ा अपडेट दे दिया है। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Sunny Deol New Look: हिंदुस्तान जिंदाबाद... नए लुक में शर्टलेस दिखे सनी देओल, भाई Bobby Deol ने किया कमेंट

    27 साल बाद आएगा बॉर्डर का सीक्वल

    जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर आज ही के दिन 13 जून को, 27 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में इस मूवी के 27 साल पूरे होने पर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में एक्टर की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम कहने आ रहा है फिर से।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    अनुराग सिंह करेंगे निर्देशन

    सनी देओल ने अनाउंसमेंट वीडियो में 'बॉर्डर 2' को भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बताया गया है। इसके साथ ही इस बार फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं।

    खबरें और भी

    फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    अनाउंसमेंट वीडियो देखने के बाद फैंस इस पर अपना-अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मजा ही आ जायेगा पाजी। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह, बहुत बढ़िया घोषणा है सर जी।

    यह भी पढ़ें: Preity Zinta की सबसे मुश्किल फिल्म है Lahore 1947, शूटिंग खत्म करने के बाद एक्ट्रेस ने कही ये बात