Border 2 में अक्षय खन्ना के कैमियो पर थिएटर में बजी सीटीयां-तालियां, क्या Dhurandhar की सफलता का मेकर्स ने उठाया फायदा?
Akshaye Khanna Cameo In Border 2: प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना के डी-एज्ड कैमियो के बारे में बात की। जिसे लेकर कहा जा रहा था कि ...और पढ़ें
-1769488095835_m.webp)
Border 2 में हुआ अक्षय खन्ना का कैमियो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का डांस और परफॉर्मेंस खूब वायरल हुईं, लोगों ने उन्हें खूब सराहा। अब 'बॉर्डर 2' में उनका क्रेडिट सीन काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखते ही थिएटर में सीटीयों और तालियों की गूंज सुनाई दी। यह सीन वायरल होने पर लोग कर रहे हैं कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद इसमें अक्षय का कैमियो हुआ है लेकिन मेकर्स ने अब इस पर सफाई दी है।
प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने 'बॉर्डर 2' के एंड क्रेडिट सीन में एक्टर्स अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के कैमियो पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि अक्षय का अपीयरेंस धुरंधर की सफलता का फायदा उठाने के लिए नहीं जोड़ा गया था।
यह भी पढ़ें- Border 3 Confirm: 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद मेकर्स ने 'बॉर्डर 3' पर लगाई मुहर, फिर थिएटर्स में दहाडेंगे सनी पाजी
'धुरंधर' के पहले से था ये सीन
टी-सीरीज के चेयरपर्सन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आप ऐसी फिल्म नहीं बना सकते। यह पहले से ही स्क्रिप्टेड थी। असल में, हमने धुरंधर रिलीज होने के बाद उनका हिस्सा शूट किया था। फिल्म और अक्षय को लेकर पहले से ही क्रेज था, लेकिन हमने कभी इसका फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचा। स्क्रिप्ट में इसकी जरूरत नहीं थी। ऐसा नहीं है कि हमने धुरंधर रिलीज होने के बाद उन्हें जोड़ा'।
इमोशनल है कैमियो वाला सीन
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी कैमियो बिजनेस और मार्केटिंग के नजरिए से शामिल नहीं किया गया था। भूषण ने आगे कहा, 'सुनील शेट्टी के बारे में भी यही कहा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि हमने उन्हें लाने का फैसला किया और बाद में स्क्रिप्ट में शामिल किया। वे हमेशा से बॉर्डर 2 का हिस्सा बनने वाले थे, कैमियो अपीयरेंस के तौर पर। मैं सभी से गुजारिश करूंगा कि फिल्म के एंड क्रेडिट्स देखना न भूलें। कैमियो वाला वह सीन बहुत इमोशनल है'।
खबरें और भी
The OGs of #Border in #Border2 #akshayekhanna #sunielshetty #sunnydeol #VarunDhawan pic.twitter.com/vAMRNjWpVs
— Syed Taha Ahmed (@sTahaAhmed) January 24, 2026
Pure Nostalgia 💫
— Harsh Singh (@7_Harsh_Words) January 25, 2026
Seeing Akshaye Khanna, Suniel Shetty, Puneet Issar and Sudesh Berry in Border 2 hits straight in the heart.
Legends return, Memories roar. ❤️🔥#Border2 #SunnyDeol pic.twitter.com/qAaFSRBpCW
'बॉर्डर' की याद दिलाता है वायरल सीन
बॉर्डर 2 के एंड क्रेडिट सीन में, अक्षय, सुनील और सुदेश के किरदार सनी देओल के लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के सामने आते हैं और बैकग्राउंड में 'मिट्टी के बेटे' गाना बज रहा होता है। सनी को उनकी आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए देखा जाता है।
बॉर्डर 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए। यह फिल्म 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के तीन मोर्चों पर दिए गए जवाब पर आधारित है।
बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़ें- Border 3 Worldwide Collection: सनी देओल की फिल्म ने दुनियाभर में मचाई तबाही, चार दिनों में लगाई डबल सेंचुरी