Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान से मिलते खुशी से डांस करने लगीं मुक्केबाज निकहत जरीन, कभी एक्टर को बताया था अपनी जान! वीडियो वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 09:47 AM (IST)

    Boxer Nikhat Zareen Dance With Salman Khan In Maine Pyar Kiya Song मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है ...और पढ़ें

    Photo Credit : Salman Khan Nikhat Zareen Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Salman Khan Nikhat Zareen Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भला कौन प्यार नहीं करता होगा। उनकी चाहने वालों की लिस्ट में आम से लेकर खास तक के फैंस मौजूद हैं। इस लिस्ट में एक और नाम सामने आया है। भारत की मशहूर महिला मुक्केबाज निकहत जरीन भी सलमान की दीवानी हैं। वो जितना प्यार अपनी मुक्केबाजी से करती हैं, उतना ही सलमान खान से भी करती हैं। निकहत सलमान को इतना पसंद करती हैं कि एक इंटरव्यू में वो एक्टर को अपनी जान तक कह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि वो सलमान से मिलना उनका एक बहुत बड़ा सपना है। साथ ही उनका हमेशा से सपना रहा है कि वह सलमान खान से मिलें। वहीं अब निकहत का ये सपना पूरा हो गया है। मुक्केबाज और एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    निकहत ने सलमान खान संग डांस

    मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ डांस करती दिख रही हैं। निकहत जरीन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए खास पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में वो सलमान संग अपना वीडियो पोस्ट करने में पीछे कैसे रहतीं। निकहत जरीन वीडियो में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' के टाइटल सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।

    बेहद खुश नजर आईं निकहत

    सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि निकहत जरीन ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है। वहीं सलमान खान व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों 'साथिया तुने क्या किया' गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ निकहत ने बेहद खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।' सोशल मीडिया पर निकहत जरीन और सलमान खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर दोनों की जोड़ी को शानदार बता रहे हैं।