Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बी.आर चोपड़ा (BR Chopra)

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 10:41 AM (GMT+05:30)

    Baldev Raj Chopra बलदेव राज चोपड़ा महाभारत जैसे महाकाव्य को टीवी सीरियल के रूप में दर्शकों के सामने लाए थे । बी आर चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मूव ...और पढ़ें

    BR Chopra, baldev raj chopra, BR Chopra movies, BR Chopra education, BR Chopra family,
    BR Chopra, baldev raj chopra, BR Chopra movies, BR Chopra education, BR Chopra family,

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Baldev Raj Chopra: एक समय था जब इस फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर नहीं था, लेकिन तब भी कुछ ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने अपने निर्देशन से लोगों का दिल जीता। इनमें सबसे पहले नाम आता है बी आर चोपड़ा का, जिनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा है। उन्होंने महाभारत जैसे महाकाव्य को टीवी सीरियल के रूप में दर्शकों के सामने लाए थे। आज भी उन्हें 'महाभारत' के लिए याद किया जाता है। साल 1988 में प्रसारित हुए इस धारावाहिक में रूपा गांगुली, नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे। आइए जानते हैं  बलदेव राज के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

    बी आर चोपड़ा जन्म कब और कहां हुआ?

    बी आर चोपड़ा का परिवार

    बी आर चोपड़ा  की पहली फिल्म कौन सी है?

    बी आर चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म?

    बी आर चोपड़ा के मिले के अवॉर्ड

    बी आर चोपड़ा का बंगला

    बी आर चोपड़ा जन्म कब और कहां हुआ?

    बी. आर. चोपड़ा का जन्म 22 अप्रैल 1914 को  पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था।

    बी आर चोपड़ा का परिवार

    बीआर के परिवार की बात करे तो काफी बड़ा है। उनके बेटे रवि चोपड़ा थे। हालांकि उन्होंने अपने दम पर हिंदी सिनेमा में मुकाम हासिल किया था। रवि चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में से एक थे। 12 नवंबर 2014 को इस दिग्गज निर्देशक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    बी आर चोपड़ा  की पहली फिल्म कौन सी है?

    बी आर चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मूवी जर्नलिस्ट के रूप में की थी। साल 1949 में बीआर चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म 'करवट' को प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। साल 1951 में बीआर चोपड़ा की किस्मत चमकी और फिल्म 'अफसाना' के लिए वह निर्देशक और प्रोड्यूसर बने। इसके बाद उन्होंने सन 1955 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसका नाम 'बीआर फिल्म्स' रखा गया।

    बी आर चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म?

    प्रोडक्शन हाउस खोलने के बाद उन्होंने इस बैनर तले पहली फिल्म 'नया दौर' बनाई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला मुख्य किरदार में थे। इसके बाद उन्होंने  ‘नया दौर’, ‘कानून’, ‘हमराज’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘निकाह’ और ‘तवायफ’ जैसी फिल्में हिंदी सिनेमा को दी। जो मील का पत्थर मानी जाती हैं।

    खबरें और भी

    बी आर चोपड़ा के मिले थे कई अवॉर्ड

    साल 1998 में उन्हें भारत सरकार ने सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहब फाल्के से नवाजा था। इसके बाद 2001 में उन्हें सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

    बी आर चोपड़ा का बंगला

    बी आर चोपड़ा का बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहु में स्थित 25 हजार वर्ग फुट में बना था। उनका ये बंगला अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बंगले की तरह काफी लोकप्रिय रहा है। कहते है इस बंगले को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते थे। हालांकि उनका ये बंगला बिक चुका है। यह बंगला प्रोड्यूसर का फैमिली बंगला था। इसे के रहेजा कॉर्प ने 182.76 करोड़ रुपये में खरीदा।