Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brad Pitt ने एंजेलिना जॉली के खिलाफ लिया कानूनी एक्शन, फ्रेंच एस्टेट में अधिकार बेचने का मामला

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 05:38 PM (GMT+05:30)

    Brad Pitt Angelina Jolie Legal Fight ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली ने तलाक ले लिया है। हालांकि दोनों कई संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी रखते है। इसमें से ...और पढ़ें

    Brad Pitt Angelina Jolie Legal Fight, Brad Pitt
    Brad Pitt Angelina Jolie Legal Fight, Brad Pitt

    नई दिल्ली, जेएनएन। Brad Pitt Angelina Jolie Legal Fight: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने एक स्पेशल एग्रीमेंट साइन किया था। इसके अनुसार दोनों बिना एक-दूसरे की सहमति के अपनी संपत्ति नहीं बेच सकते हैं। अब ब्रैड पिट ने भूतपूर्व पत्नी एंजेलिना जॉली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने रशियन बिलेनियर यूरी से अप्रैल में बिना ब्रैड की सहमति से अपना शेयर बेच दिया है।

    ब्रैड पिट ने एंजेलिना जॉली पर क्या आरोप लगाया है?

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार दोनों की संपत्ति में 160 मिलियन डॉलर की बराबर का अधिकार है। खबरों के अनुसार ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली बिना एक-दूसरे की सहमति के इस वाइनरी से अपने शेयर नहीं बेच सकते। गुरुवार को ब्रैड के वकील ने लॉस एंजेलिस के कोर्ट में एंजेलिना जॉली के खिलाफ एग्रीमेंट का उल्लंघन का केस दर्ज किया है। ब्रैड पिट ने के वकील ने इस बारे में बताते हुए कहा,

    "एग्रीमेंट के अनुसार एंजेलिना जॉली ने अपने वकील के माध्यम से वाइनरी से अपना अधिकार बेच दिया है। जबकि, ब्रैड पिट को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। एंजेलिना जॉली ने जानबूझकर अधिकारों का उल्लंघन किया है।"

    एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट की जोड़ी कितनी फेमस है?

    एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट हॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक है। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। दोनों को कई बच्चे भी हैं। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती थी। ब्रैड पिट हॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता हैं। वहीं, एंजलीना जॉली कई सोशल वर्क के लिए भी फेमस है।

    ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय है?

    ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। दोनों अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। एंजेलिना जॉली ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने ब्रैड पिट के साथ कई फिल्मों में भी काम किया था। एंजेलिना जॉली ने एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसे कई अवार्ड्स भी मिल चुके है। एंजेलिना जॉली की जोड़ी कई कलाकारों के साथ नजर आ चुकी है।

    खबरें और भी