Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt Baby Shower Pics: आलिया भट्ट ने शेयर की बेबी शावर की तस्वीरें, रणबीर कपूर जमकर प्यार लुटाते आए नजर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 04:25 PM (IST)

    Alia Bhatt Baby Shower Pics आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेबी शावर की फोटो शेयर की है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। आलिया भट्ट पर रणबीर कपूर जमकर ...और पढ़ें

    Alia Bhatt Baby Shower Pics: आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है।
    Alia Bhatt Baby Shower Pics: आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Baby Shower Pics: आलिया भट्ट की बेबी शावर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। उन्होंने बेबी शावर की कुल 7 तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जस्ट लव।'

    आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ बैठी हुई नजर आ रही है

    आलिया भट्ट पहली तस्वीर में रणबीर कपूर के साथ बैठी हुई नजर आ रही है। दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल है। दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े पहन रखे हैं। इसके बाद की तस्वीर में आलिया भट्ट कैमरे की ओर देख रही हैं। वहीं रणबीर कपूर उन्हें गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan Angry Video: जया बच्चन के साथ सेल्फी लेने पर फैंस को पड़ी फटकार, कहा- शर्म नहीं आती

    आलिया भट्ट के अलावा उनकी बहनें और मां-पिता भी नजर आ रहे हैं

    तीसरी तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ उनकी दोनों बहनें और मां-पिता भी नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर स्माइल है। चौथी फोटो में रणबीर कपूर का परिवार आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहा है। सभी कैमरे की ओर देखकर पोज करते नजर आ रहे हैं। छठवी फोटो में आलिया भट्ट अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं सातवीं फोटो में दोनों ने हाथ जोड़ रखे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों पूजा में बैठे हैं।

    यह भी पढ़ें: Sindoor Khela: विजयादशमी के अवसर पर रानी मुखर्जी, तनीषा और काजोल सिंदूर खेला पर हुईं स्पॉट, देखें वायरल वीडियो

    आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो गई है

    आलिया भट्ट ने तस्वीरें 28 मिनट पहले शेयर की है, जिसे साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 2300 ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने सो क्यूट, लवली, अमेजिंग, हॉट जैसे कमेंट किए है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन भी किया है। आलिया भट्ट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है।