Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brahmastra Logo: ज़बर्दस्त है रणबीर-आलिया के 'ब्रह्मास्त्र' की पहली झलक, हिंदी सिनेमा में नई शुरुआत!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:39 AM (IST)

    Brahmastra क्रिस्मस के मौक़े पर दिसम्बर में रिलीज़ होगी। करण जौहर की फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। ...और पढ़ें

    Brahmastra Logo: ज़बर्दस्त है रणबीर-आलिया के 'ब्रह्मास्त्र' की पहली झलक, हिंदी सिनेमा में नई शुरुआत!
    Brahmastra Logo: ज़बर्दस्त है रणबीर-आलिया के 'ब्रह्मास्त्र' की पहली झलक, हिंदी सिनेमा में नई शुरुआत!

    मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र साल 2019 की मोस्ट अवेटेड फ़िल्मों में शामिल है, जिसके लोगो की पहली झलक करण जौहर ने शेयर की है। 

    अयान मुखर्जी निर्देशित फ़िल्म के लोगो को करण ने साझा करते हुए लिखा है- सभी शस्त्र एक जैसे नहीं होते। इनमें सबसे शक्तिशाली को यहां प्रस्तुत कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र का आधिकारिक लोगो। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र एक सुपर हीरो फ़िल्म है। ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है। आम तौर पर हॉलीवुड में इस तरह की ट्रिलॉजी फ़िल्में बनती रही हैं, मगर बॉलीवुड में ऐसे प्रयोग कम ही हुए हैं। यहां सीक्वल और फ्रेंचाइजी फ़िल्मों का चलन अधिक है। इस लिहाज़ से हिंदी सिनेमा में यह एक नई शुरुआत होगी। ब्रह्मास्त्र को लेकर हाइप इसलिए भी है, क्योंकि फ़िल्म में ज़बर्दस्त विज़ुअल औस स्पेशल इफ़ेक्ट्स देखने को मिलेंगे। 

    बताते चलें कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने महाशिवरात्रि पर प्रयागराज कुंभ मेले में लोगो को डिजिटली रिलीज़ किया था। इसके लिए विशेष विमान द्वारा तीनों इलाहाबाद गये थे। ड्रोन के ज़रिए प्रयागराज के आसमान में लोगो क्रिएट किया गया था और ब्रह्मास्त्र लिखा गया। इसका एक वीडियो भी करण ने सोशल मीडिया में शेयर किया था। 

    ब्रह्मास्त्र क्रिस्मस के मौक़े पर दिसम्बर में रिलीज़ होगी। फ़िल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। मौनी रॉय ने पिछले साल अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू की थी। मौनी ने लोगो शेयर करते हुए लिखा है- ब्रह्मास्त्र- जब एक हो जाये तो बन जाता है अस्त्रों का देवता।

    रणबीर की यह पहली सुपर हीरो फ़िल्म है। पिछले साल आयी उनकी संजू बॉक्स ऑफ़िस पर बेहद कामयाब रही थी। संजय दत्त की इस बायोपिक ने 341 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आलिया की पिछली फ़िल्म गली बॉय है, जो बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी चली है।