विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में हुई है फिल्म Do Patti की शूटिंग, काजोल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित दिखे Brijendra Kala

Published: Wed, 07 Aug 2024 03:28 PM (GMT+05:30)

दर्शकों को पहली बार कृति सेनन और काजोल की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी। Kriti Sanon के प्रोडक्शन ...और पढ़ें

ब्रजेंद्र काला ने दो पत्ती पर की बात
ब्रजेंद्र काला ने दो पत्ती पर की बात

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी दो पत्ती
  2. कृति सेनन करेंगी प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू
  3. कॉप के किरदार में नजर आएंगी काजोल

जागरण डेस्क,मुंबई। ब्रजेंद्र काला उन कलाकारों की सूची में आते हैं जिन्हें नाम से ज्यादा अपने काम के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब कलाकारों को अपने क्षेत्रीय स्थानों की पृष्ठभूमि से जुड़ी भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता है, तो उनके लिए उस भूमिका में खेलना आसान हो जाता है। बृजेंद्र काला बहुत जल्द कृति सैनन के प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बन रही फिल्म दो पत्ती में नजर आने वाले हैं।

दो पत्ती में नजर आएंगे ब्रजेंद्र काला

काजोल और कृति सैनन अभिनीत इस फिल्म के बारे में दैनिक जागरण से बातचीत में बृजेंद्र ने कहा,‘दो पत्ती की शूटिंग हमने उत्तराखंड और मनाली में की है। फिल्म के कुछ हिस्से मुंबई में भी शूट किए गए हैं। काजोल के साथ यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है। इत्तेफाक यह है कि इस फिल्म में पहली बार काजोल के साथ काम करने के कुछ दिनों बाद ही उनके पति अजय के साथ भी फिल्म रेड 2 में पहली बार काम किया।'

यह भी पढ़ें: Do Patti Teaser: खाकी वर्दी पहन सच की तलाश कर रहीं काजोल, कृति की बोल्डनेस में छिपा है 'सबूत'

क्या भूमिका निभाएंगे एक्टर

एक्टर ने आगे बताया, 'दो पत्ती में काजोल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, मैंने उनके असिस्टेंट की भूमिका निभाई है। मेरे पात्र की सोच कुछ यूं है कि एक महिला पुलिस अधिकारी आखिर क्या करेगी। फिर धीरे-धीरे मेरे पात्र को काम के प्रति अपनी अधिकारी की गंभीरता और ईमानदारी के बारे में पता चलता है और फिर वह भी उसकी मदद करने लगता है। मैं स्वयं उत्तराखंड का रहने वाला हूं, तो मैंने अपने पात्र की भाषा में थोड़ा गढ़वाली शैली भी मिला दिया।’

ब्रजेंद्र ने फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2005 में तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'हासिल'से की थी। उन्हें बड़ी सफलता 2012 में आई फिल्म 'पान सिंह तोमर' से मिली जिसमें उन्होंने एक स्थानीय रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी। 'पान सिंह तोमर' और 'हासिल' दोनों में उन्होंने तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान के साथ काम किया।

यह भी पढ़ें: Do Patti Wrap: चार महीने बाद खत्म हुई काजोल और कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ की शूटिंग, इस दिन होगी रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।