विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG: सलमान-शाहरुख़ को एक फ़िल्म में लाने के लिए पैसे नहीं है करण जौहर के पास

By ShikhasEdited By:
Updated: Sun, 26 Feb 2017 01:40 PM (IST)

लोगों को तो सलमान-SRK की फुल-फ्लेज्ड फ़िल्म देखनी है...है ना? ना जाने फैन्स की यह इच्छा कब पूरी होगी।

OMG: सलमान-शाहरुख़ को एक फ़िल्म में लाने के लिए पैसे नहीं है करण जौहर के पास
OMG: सलमान-शाहरुख़ को एक फ़िल्म में लाने के लिए पैसे नहीं है करण जौहर के पास

मुंबई। सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान को एक साथ एक फ़िल्म में कौन नहीं देखना चाहता? लेकिन इनका एक फ़िल्म में वापस आना बस हैडलाइन्स बन कर रह गया है। ऐसा नहीं है कि दोनों को एक साथ लाया नहीं जा सकता मगर इन्हें साथ लाने के लिए चाहिए बहुत सारा पैसा जो बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर डायरेक्टर करण जोहर के पास तो नहीं है।

यह हम नहीं बल्कि खुद करण जोहर कह रहे है। हाल ही में करण ने ट्वीटर पर अपने फैन्स के साथ किया चैट सेशन जहां करण अपने फैन्स को अपनी हाज़िरजवाबी से कर रहे थे इम्प्रेस। वहीं जब करण को किसीने कहा कि वो शाहरुख़ और सलमान को एक फ़िल्म में क्यूं नहीं लाते, उनके पास तो इतनी हिम्मत भी है जिसके जवाब में करण ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है।

इसे भी पढ़ें- 23 साल पहले SRK को मिला था इस फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर, देखिये उनकी स्पीच

जी हां, करण ने कहा कि उनके पास हिम्मत तो है मगर, काश उनके पास उतने पैसे भी होते कि वो शाहरुख़ और सलमान को एक साथ फ़िल्म में ला सकते। अब आप ही बताइये कि शाहरुख़ और सलमान को एक साथ करण भी नहीं ला सकते तो कौन लाएगा? वैसे, कबीर ख़ान ने कुछ हद तक यह कर लिया है। उनकी आने वाली फ़िल्म ट्यूबलाइट में सलमान ख़ान लीड रोल में है और शाहरुख़ इसमें केमियो कर रहे हैं। मगर, लोगों को तो सलमान-SRK की फुल-फ्लेज्ड फ़िल्म देखनी है...है ना? ना जाने फैन्स की यह इच्छा कब पूरी होगी।