Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने से 12 साल छोटे इस शख्स से ब्रिटनी स्पीयर्स ने की सगाई, दो शादियां तोड़ रह चुकी हैं चर्चा में

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 13 Sep 2021 11:40 AM (IST)

    अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स जल्द तीसरी बार शादी करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद ब्रिटनी स्पीयर्स ने दी है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने रविवार 12 जून क ...और पढ़ें

    सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स और एक्टर सैम असगरी, तस्वीर- Instagram: samasghari
    सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स और एक्टर सैम असगरी, तस्वीर- Instagram: samasghari

    नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पॉप सिंगर जल्द तीसरी बार शादी करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद ब्रिटनी स्पीयर्स ने दी है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने रविवार 12 जून को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

    ब्रिटनी स्पीयर्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ब्रिटनी स्पीयर्स अपने हाथ में मौजूद डायमंड रिंग दिखाई हुई नजर आ रही हैं। उनकी यह अंगूठी सैम असगरी के साथ सगाई की है।

    सैम असगरी और ब्रिटनी स्पीयर्स के बीच उम्र में 12 साल का फासला है। ब्रिटनी स्पीयर्स 39 साल और सैम असगरी 27 साल के हैं। सैम असगरी ईरान मूल के अमेरिकी पर्सनल ट्रेनर है। वह एक अभिनेता भी हैं। सैम असगरी वेब सीरीज ब्लैक मनी में काम चुके हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर की खबर के अनुसार, सैम असगरी के मैनेजर ने भी ब्रिटनी स्पीयर्स और उनकी सगाई की खबर को कन्फर्म किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Britney Spears (@britneyspears)

    रॉयटर से बात करते हुए अभिनेता के मैनेजर ने कहा कि इस जोड़े ने आज अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को आधिकारिक बना दिया और उनके प्रति व्यक्त किए गए समर्थन, समर्पण और प्यार से बहुत प्रभावित हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि सैम असगरी और ब्रिटनी स्पीयर्स शादी कब करने वाले हैं। वहीं गौरतलब है कि सैम असगरी के साथ ब्रिटनी स्पीयर्स की यह तीसरी शादी होगी।

    खबरें और भी

    ब्रिटनी स्पीयर्स ने पहली शादी साल 2004 में अपने बचपन के दोस्त जेसन अलेक्जेंडर से लास वेगस में की थी। जिसको सिंगर ने कुछ ही दिन में तोड़ दिया था। इसके बाद ब्रिटनी स्पीयर्स ने रैपर केविन फेडरलिन से शादी की और उन्हें उनसे दो बच्चे भी हैं। बात करें ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी की तो इनकी पहली मुलाकात साल 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लंबर पार्टी' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

    इसके बाद इन दोनों की दोस्त हो गई और देखते ही देखते ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी एक-दूसरे के करीब आ गए। अब इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी को सगाई की बधाई दे रहे हैं।