Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैम असगरी से तलाक के बीच ब्रिटनी स्पीयर्स की Peta ने की आलोचना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 02:12 PM (GMT+05:30)

    Peta On Britney Spears अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में तीसरी शादी टूटने को लेकर ब्रिटनी का नाम सु ...और पढ़ें

    पेटा ने साधा स्पीयर्स पर निशाना (Photo Credit-Instagram)
    पेटा ने साधा स्पीयर्स पर निशाना (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ब्रिटनी स्पीयर्स का होने वाला है तलाक
    2. पेटा ने की सिंगर की आलोचना
    3. खतरे में स्पीयर्स की तीसरी शादी

    नई दिल्ली जेएनएन: Peta Slammed Britney Spears: अमेरिका के पॉपुलर सिंगर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम जरूर शामिल होगा। पॉप सिगंर ब्रिटनी अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनती रहती हैं।

    इन दिनों ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम तीसरे पति सैम असगरी के साथ तलाक को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इस वक्त इनका नाम किसी और वजह से छा रहा है, जो है पेटा। हाल ही में पेटा ने ब्रिटनी स्पीयर्स की आलोचना की है, इसके पीछे की वजह जानकर आपको काफी हैरानी हो सकती है।

    पेटा ने की ब्रिटनी स्पीयर्स की आलोचना

    दरअसल ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में एक नया पेट यानी डॉग पप्पी खरीदा है। इसकी तस्वीर को ब्रिटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में साफ देख जा सकता है कि एक छोटा सा पप्पी सिंगर के पास मौजूद है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Maria River Red (@britneyspears)

    फैंस इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये अनुमान लगा लगा रहे हैं कि सैम असगरी के साथ तलाक की वजह से वह काफी डिप्रेश हैं और अपना दर्द और वक्त बांटने के लिए वह इस पप्पी को लेकर आई हैं। लेकिन पेटा ने इस बात को लेकर अब आपत्ति जताई है। पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक पेटा के एक प्रवक्ता ने बताया है कि- ''जब सिंगर ब्रिटनी जैसे बड़े नाम डॉग पप्पी की खरीदारी करने के लिए जाते हैं, तो परेशानी इस बात की है कि शुरुआत में तो ये इनके आने का जश्न मनाते हैं,

    लेकिन बाद में ये पालतू जानवर बेघर होने की लागत में शुमार हो जाते हैं। लेकिन अब इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इनके पास जो पालतू पेट पहले से मौजूद हैं उनकी दुर्दशा तय है, क्योंकि नई शुरुआत के अवसर में वे इनके प्यार से वंचित होने वाले हैं।''

    खबरें और भी

    स्पीयर्स की तीसरी शादी टूटने के कगार पर

    ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी की शादी टूटने की कगार पर खड़ी है। 14 महीने पहले इन दोनों की शादी हुई थी और अब इनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। इन दोनों तलाक की मुख्य वजह आपसी मतभेद बताए जा रहे हैं। इससे पहले ब्रिटनी स्पीयर्स की 2 शादियां टूट चुकी हैं, जिनमें सिंगर के एक्स हसबैंड के रूप में जेसन अलेक्जेंडर और रैपर केविन फेडरलाइन के नाम शामिल हैं।