Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2023: 'कांस' में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं BTS स्टार V, पोस्ट शेयर कर सिंगर ने दी ये गुड न्यूज

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 22 May 2023 05:19 PM (IST)

    Cannes 2023 इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में कई सेलिब्रिटीज ने डेब्यू करके लाइमलाइट बटोरी है। अब पॉपुलर कोरियन बैंड बीटीएस स्टार Kim Taehyung उर्फ वी भी ...और पढ़ें

    BTS Star V to debut at Cannes Film Festival 2023- Photo/Instagram
    BTS Star V to debut at Cannes Film Festival 2023- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes Film Festival 2023: दुनिया के पॉपुलर इवेंट्स में से एक 'कांस फिल्म फेस्टिवल' इन दिनों खूब चर्चा में है। कई सेलिब्रिटीज ने इस साल कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया और अपने अनोखे लुक से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। अब दुनिया का एक और पॉपुलर सितारा 'कांस' पर अपना चार्म चलाता हुआ दिखाई देगा, ये कोई और नहीं बल्कि कोरियन बैंड बीटीएस के मेंबर किम तेहयॉन्ग (Kim Taehyung) उर्फ वी हैं।

    काफी समय से चर्चा हो रही थी कि हैंडसम हंक वी 'कांस' के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले महज अफवाह भर से ही एक्साइटेड थे। अब खुद वी ने सोशल मीडिया पर इस खबर पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि वह 'कांस' में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पोस्ट में वी ने क्या लिखा?

    बीटीएस स्टार वी (BTS V) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें सेलिन द्वारा 'कांस' के लिए इनविटेशन मिला है।

    किम तेहयॉन्ग (Kim Tae Heung) साल 2023 में दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी हैं। 27 साल के किम अपने गुडलुक्स के लिए आए दिन चर्चा में रहते हैं। ऐसे में 'कांस' में वी क्या कमाल करेंगे, ये तो देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

    खबरें और भी

    ये कोरियन स्टार्स भी करेंगे 'कांस' में डेब्यू

    किम तेहयॉन्ग उर्फ वी के अलावा कोरियन गर्ल बैंड 'ब्लैक पिंक' की स्टार जेनी किम (Jennie Kim) का भी 'कांस' पर जलवा देखने को मिलेगा। वह अपनी मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 'द आइडल' (The Idol) की स्टार कास्ट के साथ रेड कारपेट पर पहुंचेंगी। वी और जेनी के अलावा फेमस कोरियन एक्टर सॉन्ग जूंग-की (Song Joong Ki) भी रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाएंगे। वह अपनी फिल्म 'होपलेस' के लिए 'कांस' में शामिल होंगे।

    'कांस 2023' में किन इंडियन सेलेब्स ने किया डेब्यू?

    '76वां कांस फिल्म फेस्टिवल' में कई इंडियन सेलेब्स ने डेब्यू किया। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary), बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan), मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर और बिजनेसमैन अमन गुप्ता (Aman Gupta) जैसे सेलिब्रिटीज ने फ्रांस में आयोजित 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा।

    जल्द ही मौनी रॉय (Mouni Roy) और सनी लियोनी (Sunny Leone) भी रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का परचम लहराती दिखाई देंगी।