Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2023: जब विजय वर्मा को डिजाइनर ने नहीं दिए थे कपड़े, 10 साल बाद एक्टर ने किया खुलासा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 18 May 2023 02:13 PM (GMT+05:30)

    Cannes 2023 बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) भी कांस पहुंच चुके है। बता दें एक्टर ने आज से 10 साल पहले ही रेड कारपेट पर डेब्यू किया था लेकिन ...और पढ़ें

    Vijay varma, vijay varma cannes, Photo Credit Instagram
    Vijay varma, vijay varma cannes, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes 2023:  16 मई से 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फ्रेंच रिवेरा में लगे रेड कारपेट पर दुनिया भर से आ रहे सेलेब्स अपना जलवा दिखा रहे है। हर साल की तरह इस साल कई बॉलीवुड की हसीनाओं ने कांस में डेब्यू कर रही हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा  (Vijay Varma) भी कांस पहुंच चुके है। बता दें, एक्टर ने आज से 10 साल पहले ही रेड कारपेट पर डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है।

    विजय को कपड़ों के लिए डिजाइन ने किया था मना !

    विजय वर्मा ने अपने लेटस्ट इंटरव्यू में बताया कि, पहली बार उन्होंने इस रेड कारपेट पर साल 2013 में कदम रखा था। इस दौरान उन्हें फैशन डिजाइनर ने ड्रेस देने से मना कर दिया था। फिल्म ‘मानसून शूटआउट’ के साथ कांस में डेब्यू किया था। उस वक्त जब वह इवेंट में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मेन इवेंट के लिए उन्हें एक सूट पहनना होगा, जिसके बाद वह कुछ फेमस फैशन डिजाइनर्स के पास गए, लेकिन उन दिनों डिजाइनर ने उन्हें ये कह कर मन कर दिया कि ‘हम किसी भी ऐरे-गैरे को कपड़े नहीं पहनाना चाहते’।

    View this post on Instagram

    A post shared by ̶V̶i̶j̶a̶y̶ ̶V̶a̶r̶m̶a̶ (@itsvijayvarma)

     'मारवाड़ी जॉनी डेप' बने थे विजय

    आगे उन्होंने बताया कि,  उन्होंने मॉर्निंग फोटो कॉल के लिए जारा की सूट पहना था। तब विजय वर्मा खुद को 'मारवाड़ी जॉनी डेप' (Marwadi Johnny Depp) जैसा महसूस किया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि रेड कार्पेट के लिए एक ब्लैक टक्सीडो सूट सिलवाया था। रैंप शो के बाद जब उनकी फोटो गेटी इमेजेज साइट पर जारी हुईं तो उन्हें खरीदने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे।

    10 साल बाद नजर आएंगे विजय

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर इस साल अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया के साथ रैंप पर नजर आ सकते है। इस खबर के बाद एक्टर फैंस उनका कांस लुक देखने के लिए बेताब नजर आ रहे है।

    खबरें और भी

    एक्टर की आने वाली फिल्म

    बता दें, विजय वर्मा इन दिनों क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़’ में नजर आ रहे है। इसमे वह सीरियल किलर आनंद स्वर्णकार के रोल में दिखाई दे रहे है। इस सीरीज में लोग उनके एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘डार्लिंग’ में नजर आए थे।