Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2024 के दूसरे दिन भी ऐश्वर्या का जलवा बरकरार, डेब्यू में स्टाइलिश एंट्री लेकर Kiara Advani ने भी जमाया रंग

    Updated: Sat, 18 May 2024 09:46 AM (IST)

    कान्स 2024 (Cannes 2024) का आगाज हो चुका है। इस फिल्म फेस्टिवल ने दुनियाभर के लोगों में अपनी पहचान बनाई है। हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड में भी कान्स फिल्म ...और पढ़ें

    कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय बच्चन और कियारा आडवानी
    कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय बच्चन और कियारा आडवानी

    HighLights

    1. कान्स 2024 में कियारा आडवाणी का डेब्यू
    2. थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने ली स्टाइलिश एंट्री
    3. दूसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक भी चर्चा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 77th Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के पहले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। पहले दिन के बाद वह दूसरे दिन भी अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहीं। वहीं, ऐश्वर्या के अलावा लोगों की नजरें कियारा आडवाणी पर भी टिकी हैं, जो इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं।

    बॉलीवुड हसीना कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने रेड कार्पेट से पहले मीडिया इंट्रैक्शन के लिए रेडी लुक से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले एक्ट्रेस ने फ्रेंच रिवेरा से अपना पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया है। उनकी खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं। 

    कान्स से कियारा का पहला लुक आया सामने

    कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2024) के लिए कियारा किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। उन्होंने डीप नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट व्हाइट गाउन में स्टाइलिश एंट्री ली है। सेलिब्रिटी डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में कियारा किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    एक्सरसरीज ने भी खींचा ध्यान

    कियारा का ये लुक फॉल विंटर 2024 कलेक्शन से प्रेरित है। अपनी स्टाइलिश ड्रेस को एक्ट्रेस ने मैचिंग एक्सरसरीज के साथ पेयर अप किया, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। उनके कातिलाना अंदाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

    ऐश्वर्या राय के लुक पर फिर हुई चर्चा

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर बार ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ ऐसा पहनती हैं, जिससे लोग उनके लुक के बारे में बाते करते नहीं थकते। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन ऐश्वर्या का ब्लैक गोल्डन आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। अब एक्ट्रेस के दूसरे दिन का लुक भी चर्चा में है।

    खबरें और भी

    कान्स 2024 के दूसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिजाइनर फाल्गुनी-शेन पीकॉक का डिजाइन किया एक शिमरी गाउन पहना। ऐश्वर्या की इस ड्रेस का शोल्डर डिजाइन काफी यूनिक है। उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। 

    फैंस ने की तारीफ

    ऐश्वर्या के कान्स 2024 के दूसरे दिन के लुक ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। इस लुक के साथ ही ऐश्वर्या के टूटे हाथ पर भी नजर गई है। ये देख यूजर्स ने उनकी खूबसूरती के साथ ही जज्बे की भी तारीफ की है। 

    यह भी पढ़ें: Cannes 2024: रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय ने ढहाया कहर, गोल्डन ब्लैक गाउन में लूटी लाइमलाइट